IND vs NZ 3rd ODI Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा क्राइस्टचर्च वनडे, भारत ने न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से गंवाई सीरीज
India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे में बारिश विलेन बन गई। यह लगातार दूसरा मैच है, जिसका बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द हो गया। मैच रद्द होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि अगले दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। भारतीय टीम आखिरी वनडे में भी टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर भारत की पारी 47.3 ओवर में सिर्फ 219 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से सर्वाधिक रन वॉशिंगटन सुंदर (51) ने बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 18 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश आ गई। तब डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान केन विलियमसन का खाता नहीं खुला था। न्यूजीलैंड ने फिन एलेन (57 रन) का विकेट गंवाया। अंपायर ने काफी देर बारिश रुकने का इंतजार किया लेकिन खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। बता दें कि डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार, मैच के नतीजे के लिए कम से कम 20 ओवर का खेल होना लाजमी है।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की। शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इस साझेदारी को एडन मिल्ने ने नौवें ओवर में गिल को आउट कर तोड़ा। गिल ने 22 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 13 रन बनाए। मिल्न ने धवन को 13वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 45 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन जुटाए। ऋष पंत (16 गेंदों में 10) और सूर्यकुमार यादव (10 गेंदों में 6) एक बार सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत को डेरिल मिचेल ने 21वें और सूर्यकुमार को मिल्ने ने 25वें ओवर में पवेलियन भेजा। भारत को पांचवां झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा, जो अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 59 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके ठोके।
अय्यर को 26वें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन ने अपने जाल में फंसाया। टिम साउदी ने 34वें ओवर में दीपक हुड्डा (25 गेंदों में 12) और डेरिल ने 37वें ओवर में दीपक हुड्डा (9 गेंदों में 12) का शिकार किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने आठवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदार कर भारत को 200 के पार पहुंचाया। चहल ने 22 गेंदों में 8 रन बनाए और 45वें ओवर में मिचेल सेंटनर का शिकार बने। डेरिल ने 47वें ओवर में अर्शदीप सिंह (9 गेंदों में9) को एलबीडब्ल्यू किया। सुंदर आखिरी खिलाड़ी के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 64 गेंदों में 5 चौकेों और 1 छक्के के दम पर 51 रन की पारी खेली। यह उनका पहला वनडे अर्धशतक है। न्यूजीलैंड के लिए एडन मिल्ने, टिम साउदी और डेरिल मिचेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मिचेल सेंटनर ने एक शिकार किया।
India vs New Zealand 3rd ODI Playing 11
भारत की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन।
तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द
भारत और न्यूजीलैंड के बी तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की पारी में 18 ओवर के खेल होने के बाद बारिश ने अड़ंगा लगा दिया।
The third & final #NZvIND ODI is called off due to rain ️
— BCCI (@BCCI) November 30, 2022
New Zealand win the series 1-0.
Scorecard https://t.co/NGs0HnQVMX #TeamIndia
Courtesy: Photosport NZ pic.twitter.com/73QtYS5SJm
बारिश ने डाली बाधा, रुका खेल
बारिश के कारण अंतिम वनडे मैच रोकना पड़ा है, जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए थे। बारिश की बाधा के दौरान डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान केन विलियमसन ने खाता नहीं खोला था। डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रन से आगे चल रही है लेकिन मैच को पूरा करने के लिए कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए।
On come the covers in Christchurch as a shower rolls in at Hagley Oval. #NZvIND pic.twitter.com/ihCRjJRsXM
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 30, 2022
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड टीम ने बनाया सैकड़ा
न्यूजीलैंड टीम ने सैकड़ा बना लिया है। अर्शदीप ने 18वें ओवर में 6 रन दिए। कॉनवे ने पहली गेंद पर डबल और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया जबकि चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका मारा।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 104/1, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। डेवोन कॉनवे 38* और केन विलियमसन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: एलन बने उमरान का शिकार
उमरान मलिक ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर फिन एलन का शिकार किया। एलन ने ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद पर तेज शॉट खेलना लेकिन कवर पर मौजूदा सूर्यकुमार ने अच्छा लपक लिया। एलन ने 54 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 97/1, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। डेवोन कॉनवे 31* और केन विलियमसन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: एलन ने जड़ा अर्धशतक
फिन एलन ने अपना पचासा बना लिया है। उन्होंने सुंदर के खिलाफ 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 93/0, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। फिन एलन 53* और डेवोन कॉनवे 31* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: 15 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम की पहले विकेट की तलाश जारी है। उमरान ने 15वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। कॉनवे ने दूसरी और एलन ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 84/0, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। फिन एलन 45* और डेवोन कॉनवे 30* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: उमरान ने लुटाए 12 रन
उमरान ने 11वें ओवर में 12 रन दिए। उमरान ने शुरुआती दो गेंद अच्छी फेंकी लेकिन अगली चार गेंदों पर रन बने। एलन ने तीसरी-चौथी गेंद पर चौका जड़ा और पांचवीं गेंद पर जौड़कर तीन रन बनाए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 71/0, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। फिन एलन 37* और डेवोन कॉनवे 25* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: पहला पावर प्ले समाप्त
भारतीय टीम को शुरुआती पावर प्ले में कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। चाहर ने 10वें ओवर में 16 रन लुटाए। कॉनवे ने पहली, दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 59/0, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। फिन एलन 26* और डेवोन कॉनवे 24* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: उमरान को मिली गेंद
कप्तान धवन ने नौवें ओवर में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को गेंद सौंपी। उन्होंने 9 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइड शामिल हैं। एलन ने अंतिम गेंद पर मिडऑफ की दिशा में चौका लगाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43/0, लेग बाई-6, वाइड-3 रन। फिन एलन 26* और डेवोन कॉनवे 8* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: सुंदर ने छोड़ा एलन का कैच
अर्शदीप ने आठवें ओवर में 6 रन दिए। एलन को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। दरअसल, एलन पटकी हुई गेंद गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन डीप फाइन लेग की दिशा में गई गेंद सुंदर पकड़ नहीं पाए। इतना ही नहीं गेंद बाउंड्री के पार भी चली गई और एलन के खाते में चौका जुड़ गया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 34/0, लेग बाई-6, वाइड-1 रन। फिन एलन 20* और डेवोन कॉनवे 7* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप ने खर्च किए 8 रन
अर्शदीप ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। दूसरी गेंद पर लगे बाई के 4 रन गए जबकि आखिरी गेंद पर एलन को किस्मत का चौका मिला। एलन ने ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद पर बल्ले अड़ाया जो स्लिप फील्डर्स के ऊपर से चली गई।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 23/0, लेग बाई-5 रन। फिन एलन 12* और डेवोन कॉनवे 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कॉनवे ने खोले अपने हाथ
एलन के बाद कॉनवे ने भी अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवें ओवर में चाहर के विरुद्ध चौका लगाया। कॉनवे ने चौथी गेंद पर शानदार स्क्वेयर ड्राइव खेला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 15/0, फिन एलन 8* और डेवोन कॉनवे 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप पर पड़ा चौका
अर्शदीप ने चौथे ओवर में 5 रन खर्च किए। एलन ने तीसरी गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर आई फुल लेंथ गेंद को सिर्फ दिशा दिखाई औरफाइन लेग बाउंड्री के पार भेज दिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0, फिन एलन 7* और डेवोन कॉनवे 2* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: चाहर का अच्छा ओवर
दीपक चाहर ने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 2 रन दिए। एलन ने पहली और कॉनवे ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4/0, फिन एलन 3* और डेवोन कॉनवे 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप ने डाला मेडन ओवर
कप्तान धवन ने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सौंपी, जिसमें उन्होंने अच्छी बॉलिंग की। अर्शदीप ने कॉनवे को पूरी तरह बांधे रखा और मेडन ओवर निकाला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2/0, फिन एलन 2* और डेवोन कॉनवे 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर दीपक चाहर ने किया और 2 रन खर्च किए। एलन ने पहली गेंद पर डबल लिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2/0, फिन एलन 2* और डेवोन कॉनवे 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारत ने दिया 220 का टारगेट
भारत ने न्यूजीलैंड को 220 रन का टारगेट दिया है। भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी वॉशिंगटन सुंदर रहे, जिन्हें साउदी ने पवेलियन भेजा। सुंदर ने 48वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स जड़कर अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे कैच लपके गए। उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उमरान मलिक बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 47.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219/10, वाइड-13 लेग बाई-8 रन।
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह लौटे पवेलियन
भारत का नौवां विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा है। अर्शदीप ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। डेरिल ने अर्शदीप को 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/9, वाइड-13 लेग बाई-8 रन। वॉशिंगटन सुंदर 45* और उमरान मलिक 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: युजवेंद्र चहल ने गंवाया विकेट
युजवेंद्र चहल ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया है। सेंटरन ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में स्लिप में साउदी को कैच धमाया। उन्होंने 22 गेंदों में 8 रन बनाए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/8, वाइड-13 लेग बाई-7 रन। वॉशिंगटन सुंदर 44* और अर्शदीप सिंह 3* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कीवी गेंदबाजों का शिकंजा बरकरार
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का लगातार भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ शिकंजा कस रखा है। पिछले तीन ओवर में भारत ने केवल 9 रन जोड़े हैं। 43वें ओवर में सेंटनर ने 5 रन खर्च किए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189/7, वाइड-13 लेग बाई-7 रन। वॉशिंगटन सुंदर 35* और युजवेंद्र चहल 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: 40 ओवर का खेल समाप्त
अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी रह गया है लेकिन भारतीय टीम 200 के आंकड़े से दूर है। फॉर्ग्यूसन ने 40वें ओवर में 8 रन खर्च किए। सुंदर ने एक चौके समेत 5 और चहल ने 3 रन बटोरे।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/7, वाइड-12 लेग बाई-7 रन। वॉशिंगटन सुंदर 28* और युजवेंद्र चहल 3* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: दीपक चाहर हुए आउट
डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 37वें ओवर में तीपर चाहर को अपने जाल में फंसाया। चाहर ने तीसरी गेंद पर सिक्स लगाना का प्रयास और बॉल हवा में खड़ी हो गई। ऐसे में मिडविकेट पर मौजूद साउदी ने दौड़कर आसान कैच लपक लिया। उन्होंने 9 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 12 रन जुटाए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/7, वाइड-12 लेग बाई-7 रन। वॉशिंगटन सुंदर 17* और युजवेंद्र चहल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: चाहर ने लगाया सिक्स
हुड्डा के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक चाहर ने अपने हाथ खोले हैं। उन्होंने 35वें ओवर में डेरिल के खिलाफ हवाई फायर किया। चाहर ने ऑफ स्टंप की लाइन में आई तीसरी गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से आधा दर्जन रन के लिए भेजा।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/6, वाइड-12 लेग बाई-3 रन। वॉशिंगटन सुंदर 17* और दीपक चाहर 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: दीपक हुड्डा ने गंवाया विकेट
भारत का छठा विकेट दीपक हुड्डा के तौर पर गिरा है। उन्होंने 25 गेंदों में 12 रन बनाए। हुड्डा को साउदी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और विकेटकीपर लाथम के हाथों लपके गए। अंपायर ने पहले इस बॉल का वाइड करार दिया था लेकिन फिर रिव्यू में साफ नजर आया कि गेंद बल्ले से लगकर विकेट के पीछ गई।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/6, वाइड-12 लेग बाई-3 रन। वॉशिंगटन सुंदर 16* और दीपक चाहर 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: 30 ओवर का खेल खत्म
5 विकेट गिरने के बाद भारत की रनों की रफ्तार काफी सुस्त पड़ चुकी है। भारत ने पिछले चार ओवरों में सिर्फ 14 रन जुटाए हैं। हेनरी ने 30वें ओवर में महज 1 रन दिया, जो दीपक हुड्डा ने दूसरी गेंद पर बनाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135/5, वाइड-11 लेग बाई-3 रन। दीपक हुड्डा 6* और वॉशिंगटन सुंदर 9* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अर्धशतक से चूके श्रेयस अय्यर
फॉर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 26वें ओवर की तीसीर गेंद पर श्रेयस अय्यर का शिकार किया। उन्होंने मिडऑफ के ऊपर से छक्का मारने का प्रयास किया लेकिन कॉनवे ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। टिककर बल्लेबाजी करने वाले अय्यर अपने 14वें वनडे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 59 गेंदों में 8 चौकों की बदौलत 49 रन की पारी खेली।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/5, वाइड-11 लेग बाई-3 रन। दीपक हुड्डा 1* और वॉशिंगटन सुंदर 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: नहीं चला सूर्या का बल्ला
भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के तौर पर लगा है। सूर्या का बल्ला नहीं चला। वह 16 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 2 चौके ठोके। सूर्या को मिल्न ने 25वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने पहली गेंद पर थर्ड मैन क्लीयर करने के चक्कर में साउदी को कैच थमाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/4, वाइड-6 लेग बाई-3 रन। श्रेयस अय्यर 49* और दीपक हुड्डा 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारत का सैकड़ा कंप्लीट
भारत ने लड़खाड़ने के बाद अपना सैकड़ बना लिया है। भारत ने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर 100 का आंकड़ा छुआ। यह ओवर डेरिल ने किया और 4 रन खर्च किए। अय्यर और सूर्या ने दो-दो रन बनाए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/3, वाइड-6, लेग बाई-3 रन। श्रेयस अय्यर 38* और सूर्यकुमार यादव 3* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने पर पड़े दो चौके
अय्यर ने 22वें ओवर में मिल्ने के विरुद्ध अपने हाथ खोले। उनहोंने लगातार दो गेंदों पर चौका लगाए। उन्होंने पहली गेंद पर डीप प्वाइंट और फिर दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट क्षेत्र में बाउंड्री हासिल की।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3, वाइड-6 लेग बाई-3 रन। श्रेयस अय्यर 36* और सूर्यकुमार यादव 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: पंत की पारी का हुआ अंत
भारत का तीसरा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। पंत की पारी का एक बार सस्ते में अंत हो गया। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 10 रन जुटाए। उन्हें डेरिल मिचेल ने 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। पंत ने बाउंसर आने के बाद डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला और ग्लेन फिलिप्स के हाथों लपके गए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/3, वाइड-5, लेग बाई-2 रन। श्रेयस अय्यर 28* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: 20 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय पारी बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। मिल्ने ने 20वें ओवर में 6 रन खर्च किए। अय्यर ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया जबकि पंत ने चौथी गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/2, वाइड-5, लेग बाई-2 रन। श्रेयस अय्यर 27* और ऋषभ पंत 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अय्यर ने लगाए दो चौके
मिल्ने ने 17वें ओवर में 9 रन खर्च किए, जो सभी अय्यर ने बनाए। अय्यर ने पहली गेंद पर पुल के जरिए चौका हासिल किया। इसके बाद अय्यर ने चौथी गेंद पर तमाचा सा मारा और वाइड लॉन्ग ऑन पर फॉर बटोरा। उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/2, वाइड-4, लेग बाई-1 रन। श्रेयस अय्यर 24* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने दिया 1 रन
लॉकी फॉर्ग्यूसन ने 16वें ओवर में 3 रन खर्च किए, जिसमें दो वाइड शामिल हैं। वहीं, अय्यर ने पांचवीं गेंद पर थर्डमैन की दिशा में शॉट खेला और एक रन बनाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/2, वाइड-4, लेग बाई-1 रन। श्रेयस अय्यर 15* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने दिया 1 रन
श्रेयस अय्यर रनों के लिए जूझ रहे हैं। वह 15वें ओवर में मिल्ने के खिलाफ केवल एक रन ही बना सके। उन्होंने शुरुआती पांच गेंद खाली रहने के बाद छठी गेंद मिडऑन की दिशा में खेली और सिंगल निकाला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/2, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। श्रेयस अय्यर 14* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: पंत ने खोला अपना खाता
धवन के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने चौके से अपना रनों का खाता खोला है। उन्होंने 14वें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन के खिलाफ पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शॉट खोला और बाउंड्री हासिल की।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/2, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। श्रेयस अय्यर 13* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कप्तान शिखर धवन हुए बोल्ड
भारत को दूसरा झटका शिखर धवन के तौर पर लगा है। मिल्ने ने 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर धवन का शिकार किया। उन्होंने आगे बढ़कर कवर के ऊपर से खेलना शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स में जा घुसी। धवन ने 45 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2, वाइड-1, लेग बाई-1 रन। श्रेयस अय्यर 12* और ऋषभ पंत 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अय्यर को मिला जीवनदान
हेनरी ने 12वें ओवर में 4 रन दिए। अय्यर को दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला। उनका आसान कैच मिल्ने ने टपका दिया। दरअसल, अय्यर ने थर्डमैन बाउंड्री क्लीयर करने के चक्कर में हवा में शॉट खेला लेकिन मिल्ने के हाथ में आने के बाद छूट गई। अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 27* और श्रेयस अय्यर 11* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने तीन रन खर्च किए
तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने 11वें ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। श्रेयस अय्यर ने पहली और पांचवीं गेंद पर जबकि धवन ने चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 26* और श्रेयस अय्यर 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। हेनरी ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने धवन को कोई रन नहीं दिया। धवन को पावर प्ले में दूसरा ओवर मेडन डाला गया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 25* और श्रेयस अय्यर 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
भारत को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा है। गिल ने धीमी और छोटी पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 13 रन बनाए। गिल को नौवें ओवर में एडन मिल्ने ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने दूसरी-तीसरी गेंद पर चौका मारने के बाद चौथी गेंद पर फिल्क किया और शॉर्ट मिडविकेट पर मिचेल सेंटर को कैच थमा दिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 25* और श्रेयस अय्यर 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: धवन ने लगाए दो चौके
धवन ने नौवें ओवर करने आए हेनरी के विरुद्ध दो चौकों समेत 10 रन बटोरे। उन्होंने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से शॉट खेलकर चौका मारा और फिर आखिरी गेंद पर स्क्वायर ड्राइव के जरिए बाउंड्री हासिल की।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 25* और शुभमन गिल 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: साउदी ने अच्छा ओवर निकाला
साउदी ने सातवें ओवर में 4 रन खर्च किए, जो गिल के बल्ले से आए। गिल ने तीसरी और छठी गेंद पर दौड़कर दो-दो रन बनाए। उन्होंने दोनों मर्तबा उठाकर शॉट खेला लेकिन बाउंड्री हासिल नहीं कर सके।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 15* और शुभमन गिल 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: आखिर गिल का खुला खाता
आखिरकार गिल का खाता खुल गया है। उन्होंने हेनरी के खिलाफ छठा ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल निकाला। गिल ने 12 गेंदों में जाकर अपना पहला रन बनाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 15* और शुभमन गिल 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: साउदी ने डाला मेडन ओवर
टिम साउदी ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने धवन को पूरी तरह बांधे रखा। साउदी ने छह गेंद सटीक लाइन लेंथ पर डालीं और मेडन ओवर निकाला।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 15* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: हेनरी का किफायती ओवर
हेनरी ने चौथे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 1 रन दिया। धवन ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, गिल 8 गेंद खेलने के बावजूद अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 15* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: धवन ने किया हवाई फायर
साउदी ने तीसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। धवन ने चौथी गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। धवन ऑफ स्टंप की लाइन के नजदीक आई गेंद पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 14* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: धवन ने खोले अपने हाथ
धवन ने दूसरा ओर करने आए मैट हेनरी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका हासिल किया और फिर आखिरी गेंद पर डबल लिया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/0, शिखर धवन 7* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारतीय पारी का हो गया है। शिखर धवन और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान टिम साउदी ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में महज एक रन दिया, जो धवन ने दूसरी गेंद पर बनाया।
India vs New Zealand ODI LIVE Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0, शिखर धवन 1* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारत ने नहीं किया फेरबदल
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है। संभावना जताई जा रही थी कि संजू सैमसन को फिर मौका मिल सकता है कि लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, न्यूजीलैंड ने एक बदलाव करते हुए स्पिनर मिचले ब्रेसवेल के स्थान पर एडम मिल्ने को शामिल किया है।
IND vs NZ LIVE: टॉस के बाद क्या बोले धवन?
टॉस गंवाने के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा कि आप हमेशा मैच जीतने के माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरते हो। हम ड्रेसिंग रूम में रिलैक्स हैं। हम सिर्फ प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं। हेगले ओवल में पिच पर अधिक घास है तो ऐसे में हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। लेकिन अब हमें अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरे वनडे में टॉस जीता है। भारत को एक बार फिर पहले बल्लेबाजी का मौका मिला है। टॉस के बाद कीवी कप्तान विलियमसन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि ओवरकास्ट कंडीशन है। हमारे सभी मैदान थोड़े अलग हैं। क्राइस्टचर्च की पिच पर आमतौर पर काफी उछाल होता है। टीम ने दबाव में होने के बावजूद पहले वनेड में अच्छा प्रदर्शन किया था।
IND vs NZ ODI Head-to-Head
भारत और न्यूजीलैंड की अब तक 112 वनडे मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। भारत का इस दौरान थोड़ा पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 55 और न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, 6 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत का स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, डेविन कॉनवे, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर और लॉकी फॉर्ग्यूसन।

