क्रिकेट

IND vs AUS, U19 World Cup 2024 Final: रविवार को बारिश फेर सकती है अरमानों पर पानी, कैसे होगा विजेता का फैसला?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2024, 05:37 PM IST

U19 World Cup 2024, Weather and Reseve Day Provision: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच रविवार को दक्षिण अफ्रीका के बिनोनी में अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को बिनोनी में बारिश की संभावना जताई गई है। अगर मुकाबला पूरा नहीं हुआ तो जानिए कैसा होगा खिताबी जीत का फैसला?

Image

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनस, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मौसम और रिजर्व डे का प्रावधान

बिनोनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच बिनोनी के विलमोर पार्क मैदान पर खिताबी मुकाबला रविवार(11 फरवरी, 2024) को खेला जाएगा। पांच बार की और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम नजर छठा खिताब जीतने पर है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत का चौका जड़ना चाहती है। लेकिन दोनों टीमों और पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के अरमानों पर पानी बारिश पानी फेर सकती है।

तूफान और बारिश की है आशंका

रविवार को बिनोनी में तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को बेनोनी में हल्की गरज के साथ बारिश होगी। सुबह चार बजे से ही बारिश शुरू हो जाएगी जो कि दोपहर में भी रुक-रुक कर होती रहेगी। स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे तूफान आ सकता है। इसका मतलब लक्ष्य की पीछा करने वाली टीम के लिए परेशानी बढ़ेगी। बेनोनी में रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मुकाबला पूरा हो पाएगा या नहीं इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

फाइनल के लिए है रिजर्व डे का प्रावधान

अगर बारिश की वजह से रविवार को मुकाबला नहीं हो सका तो आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया है। रविवार को मैच जहां रुकेगा उससे आगे का मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। ऐसे में साझा विजेता घोषित करने की नौबत सोमवार तक नहीं आएगी। हालांकि मैच ऑफीशियल्स रविवार को ही दोनों पारियों में कम से कम 20 ओवर का मुकाबला कराने की कोशिश करेंगे। अगर सोमवार को रिजर्व डे के दिन भी मौसम विलेन बना और मुकाबला पूरा नहीं हो सका तो भारत-ऑस्ट्रेलिया को ज्वाइंट विनर घोषित किया जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article