आइल ऑफ मैन के लिए रविवार का दिन बेहद शर्मानक रहा। आइल ऑफ मैन की क्रिकेट टीम ने टी20 मुकाबले में सबसे छोटा स्कोर किया। पहले खेलते हुए आइल ऑफ मैन की टीम 10 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसको स्पने टीम ने 118 गेंद शेष रहते हुए बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। आइल ऑफ मैन की यह छठ टी20 मैचों की सीरीज में पांचवीं हार है, जबकि दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला नहीं खेला गया था।
सात बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
स्पेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आइल ऑफ मैन टीम 8.4 ओवर में 10 रन पर ढेर हो गई। टीम के सात खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोसेफ बरोज ने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। बरोज ने 57.14 की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर सर्वाधिक 4 रन बनाए, जबकि जॉर्ज बरोज, ल्यूक वार्ड और याकूब बटलर ने टीम के लिए दो-दो रन जोड़े। जवाब में खेलने उतरी स्पेन क्रिकेट टीम ने दो गेंद पर बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमाया।
इन दो खिलाड़ियों के नाम सर्वाधिक विकेट
आइ ऑफ मैन के खिलाफ स्पेन के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। तीन खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की और तीनों को सफलता भी मिली। प्लेयर ऑफ द मैच रहे आतिफ महमूद ने 4 ओवर किए, जिसमें छह रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सबसे ज्यादा मेडन ओवर भी डाले। इसी तरह मोहम्मद कामरान ने भी चार ओवर किए और उन्होंने 4 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला। इसके अलावा लोर्न बर्न्स ने चार गेंद डाले और बिना रन दिए दो विकेट चटकाए।
