क्रिकेट

ENG Women vs SA Women: इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची, अब ऑस्ट्रेलिया से खिताबी भिड़ंत

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 24, 2023, 10:09 PM IST

SA Women vs ENG Women, ICC Women's T20 World Cup 2nd Semi-Final Highlights: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के समीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 6 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Image

दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला टी20 विश्व कप दूसरा सेमीफाइनल
  • दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 रन से हराया
  • अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी की होगी टक्कर

ENG WMN vs SA WMN, ICC Women's T20 World Cup Semi-Final 2: केपटाउन में शुक्रवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। आमने-सामने थीं दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 रन से शिकस्त देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में उसका मुकाबला खिताब के लिए सर्वाधिक बार खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी तरफ से सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की शानदार साझेदारी की जिसने बड़े स्कोर का मंच खड़ा कर दिया। लॉरा वोलवार्ट ने 53 और ताजमिन ब्रिट्स ने 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मारिजान कैप ने 13 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी खेली। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि 1 विकेट लॉरेन बेल ने लिया।

जवाब में उतरी इंग्लैंड की महिला टीम के ओपनर्स ने भी 53 रनों की साझेदारी की लेकिन उस साझेदारी के टूटते ही पारी बिरखती दिखने लगी। नेट शिवर ने 40 रनों की पारी जरूर खेली, जबकि कप्तान हीदर नाइट ने 31 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा मध्यक्रम की कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सकी और अंत में करीबी टक्कर के बीच इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सका और 6 रन से मैच गंवा दिया। 68 रन और 4 कैच अपने नाम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ब्रिट्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले गुरूवार को इसी मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था जहां भी एक करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 रन से मात देते हुए फाइनल मेंं एंट्री हासिल की थी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article