क्रिकेट

शुभमन गिल ने जड़ा करियर का पांचवां शतक, बने साल 2023 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 15, 2023, 11:29 PM IST

एशिया कप में शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे करियर का पांचवां और साल 2023 में वनडे में चौथा शतक जड़ दिया।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अभिवादन करते शुभमन गिल

Photo : AP

कोलंबो: भारत के युवा स्टार शुभमन गिल ने एशिया कप के सुपर फोर राउंड के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ ये साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही भविष्य का सितारा नहीं कहा जाता। गिल ने शुक्रवार को जीत के लिए 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 17 रन पर 2 विकेट के स्कोर से उबारा बल्कि 117 गेंद पर शानदार शतक जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। गिल 133 गेंद में 121 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन की गेंद गिल स्ट्रेंट बाउंड्री पर तौहीद हृदय के हाथों लपके गए। गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और पांच छक्के जड़े।

जड़ा वनडे करियर का पांचवां शतक

गिल के वनडे करियर का यह पांचवां शतक है जो टीम को मुश्किल से उबारते हुए आया है। साल 2023 में गिल का बल्ला लगातार रन उगल रहा है और ये सिलसिला एशिया कप में भी जारी है। गिल ने वनडे करियर के पांच शतक में चार इस साल आए हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल हैं। गिल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 6 चौके और 4 छक्के जड़े।

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

गिल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन के स्कोर के साथ शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद वो नेपाल के खिलाफ फॉर्म में लौटे तो लगातार रन जड़ते चले गए। टूर्नामेंट में खेले पांच मैच में वो 10, 67*, 58, 19 और 110* रन की पारियां खेल चुके हैं। वो इस प्रदर्शन के साथ एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

साल 2023 में पूरे किए एक हजार रन

गिल ने साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 17वें मैच की 17 पारीं में हासिल की है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। 208 रन उनका इस साल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा है। गिल साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में एक हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article