क्रिकेट

Ranji Trophy Final: किस चिंटू को जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी का खिताब किया समर्पित

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 19, 2023, 07:43 PM IST

Ranji Trophy Final 2022-23: जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली टीम सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनल में बंगाल को 9 विकेट से हराया। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने यह खिताब चिंटू को समर्पित किया। आइए जानते हैं कि ये चिंटू कौन हैं...

Image

जयदेव उनादकट। फोटो- जयदेव उनादकट के ट्विटर से

Photo : Twitter

कोलकाता| सौराष्ट्र के लेट आर्म पेसर जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया। खिताबी मुकाबले में टीम ने दो बार की चैम्पियन बंगाल को 9 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने जयदेव उनादकट को रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए रिलीज कर दिया था। चैम्पियन बनने के बाद सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के चिंटू को समर्पित किया। 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विजयी रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। पुजारा को प्यार से चिंटू भी बुलाते हैं। पुजारा भी सौराष्ट्र टीम से फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं।

उनादकट ने बंगाल को दिए सबसे ज्यादा झटके

जयदेव उनादकट ने बंगाल के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे उनादकट ने पहली पारी में 13.1 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने कहर बरपा दिया। उन्होंने 22.4 ओवर में 85 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

उनादकट की कप्तानी में तीसरा खिताब

31 साल के जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र टीम का यह तीसरा खिताब है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 में खिताब जीतने से पहले 2019-20 में रणजी ट्रॉफी और 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब पर भी कब्जा जमाया था।

पुजारा ने जड़ा विजयी रन

100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी रन बनाया। उन्होंने पहली पारी में सात गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए और नाथन लायन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वहीं, दूसरी पारी में पुजारा ने 74 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इसके अलावा पुजारा 243 फर्स्ट क्लास मैच में 18,556 रन बना चुके हैं। इसमें 56 शतक और 74 अर्धशतक भी शामिल है।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article