क्रिकेट

1 ओवर, 7 छक्केः रुतुराज गायकवाड़ ने रचा नया इतिहास, गेंदबाज का सिर चकराया- देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 28, 2022, 01:55 PM IST

Ruturaj Gaikwad hits 7 sixes in an over, Vijay Hazare Trophy: भारत के प्रतिष्ठित वनडेे टूर्नामेंट विजय हजारेे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने थीं। महाराष्ट्र्र के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने का नया रिकॉर्ड बना डाला है।

Image

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़े एक ओवर में 7 छक्के

Photo : Twitter

Ruturaj Gaikwad 7 sixes record: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सुर्खियों में आए युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हर कुछ महीने में कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे उनका नाम सुर्खियों में आ ही जाता है। उनका ताजा कमाल बहुत बड़ा है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में सात छक्के जड़ डालेे।

रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेेश के खिलाफ खेले गए इस घरेलू टूर्नामेंट के दौरान क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। दिलचस्प बात ये रही कि अपने दोहरे शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने उत्तर प्र्देश के शिवा सिंह के एक ही ओवर में 43 रन जड़ डालेे। ये पारी का 49वां ओवर था जहां गायकवाड़ का कहर देखने को मिला।

देखिए उस पल का वीडियो

इस ओवर में रुतुराज ने सात छक्के जड़े। इसमें एक नो-बॉल भी शामिल थी। रुतुराज गायकवाड़ ने इसके साथ ही युवराज सिंह की याद दिला दी जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। यहां रुतुराज युवराज से एक कदम आगे निकल गए।

महाराष्ट्र के कप्तान व ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने इस घरेलू वनडे मैच में 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे। ये उन्हीं की पारी थी कि महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 330 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article