RR IPL Schedule 2024, Rajasthan Royals Full Schedule and Match List: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने आईपीएल के 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होगी। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन की कप्तानी में उतरने वाली है। राजस्थान को इस साल काफी उम्मीदें होंगी। टीम ने 2008 के बाद से कोई भी ट्रॉफी नहीं जीती है।
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 24 मार्च 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने वाली है। मैच का आयोजन जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगाा। आईपीएल होम और अवे फॉर्मेंट में खेला जा रहा है। ऐसे में राजस्थान को अपने कुछ मैच बाहर भी खेलने पड़ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी मजबूत है। इसमें कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।
| मैच | तारीख | समय | वेन्यू |
| राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | 24 मार्च | 3:30 बजे | जयपुर |
| राजस्थान रॉयलस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 28 मार्च | 7:30 बजे | जयपुर |
| मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | 1 अप्रेल | 7:30 बजे | मुंबई |
| राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी | 6 अप्रेल | 7:30 बजे | जयपुर |
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals IPL 2024 Squad)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा , अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।
