IPL 2024, MI Schedule: आईपीएल 2024 के पहले दिन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस पहली बार हार्दिक की कप्तानी में उतरेगी। हार्दिक पांड्या ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर टीम की कमान सौंपी गई है।
बतौर कप्तान हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को पहली ही बार चैंपियन बना दिया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान उनकी वापसी कैसी रहेगी इस पर सबकी नजर होगी। हार्दिक के सामने रोहित की विरासत को आगे ले जाने की बड़ी चुनौती है जिनकी गिनती सबसे सफल IPL कप्तानों में होती है।
मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला (Mumbai Indian Schedule 2024)
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस अपना पहला गुजरात टाइटंस से खेलेगी। यह मुकाबला आईपीएल का 5वां मुकाबला होगा। मुंबई और गुजरात के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल द्वारा जारी किए गए शुरुआती 21 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को 4 मुकाबले खेलने हैं। मुंबई अपना दूसरा मुकाबला 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबा से, तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से खेलेगी। यह मुंबई का होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला होगा। मुंबई अपना चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 7 अप्रैल को खेलेगी।
