RCB IPL Schedule 2024, Royal Challengers Bangalore Full Schedule and Match List: आईपीएल 2024 के लिए बीसीसीआई द्वारा आज कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए बोर्ड ने जो कार्यक्रम घोषित किया है वो पहले दो हफ्तों के लिए हैं। देश में आम चुनाव भी होने हैं, ऐसे में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के ऐलान के बाद आगे का कार्यक्रम जारी होगा। यहां हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के घोषित मैचों के बारे में बताएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक बार फिर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। बैंगलोर की टीम की कमान फिर से दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी, जबकि टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लंबे गैप के बाद एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। हाल ही में अपनी दूसरी संतान के पिता बने विराट कोहली के प्रदर्शन पर हमेशा की तरह फैंस की एक बार फिर नजरें टिकी होंगी।
आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मैच लिस्ट (IPL 2024 RCB Match List)
| मैच | तारीख | समय | जगह |
| बैंगलोर बनाम चेन्नई | 22 मार्च (शुक्रवार) | शाम 6.30 बजे | चेन्नई |
| बैंगलोर बनाम पंजाब | 25 मार्च (सोमवार) | शाम 6.30 बजे | बेंगलुरू |
| बैंगलोर बनाम कोलकाता | 29 मार्च (शुक्रवार) | शाम 6.30 बजे | बेंगलुरू |
| बैंगलोर बनाम लखनऊ | 2 अप्रैल (मंगलवार) | शाम 6.30 बजे | बेंगलुरू |
| बैंगलोर बनाम राजस्थान | 6 अप्रैल (शनिवार) | शाम 6.30 बजे | जयपुर |
आरसीबी की आईपीएल 2024 के लिए टीम (RCB Squad IPL 2024)
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान।
