LSG IPL Schduel 2024, Lucknow Super Giants Full Schedule and Match List: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के कार्यक्रम के पहले चरण का ऐलान गुरुवार 22 फरवरी, 2024 को हो गया है। आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के कार्यक्रम के पहले चरण का ऐलान किया गया है। सीजन के पहले 15 दिन के कार्यक्रम का ऐलान हुआ है जिसमें कुल 21 मैच खेले जाएंगे। बाकी के कार्यकम का ऐलान लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों के ऐलान के बाद होगा। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस बार अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में करेगी। पहले चरण में लखनऊ की टीम तीन मुकाबले खेलेगी। जानिए कैसा है लखनई का आईपीएल 2024 का पहले चरण का कार्यक्रम?
ऐसा है लखनऊ सुपर जायंट्स का कार्यक्रम( Lucknow Super Giants IPL 2024 Full Schedule)
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | समय |
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 24 मार्च, 2024 | जयपुर | 03:30 PM |
| 2 | पंजाब किंग्स | 30 मार्च, 2024 | लखनऊ | 07:30 PM |
| 3 | गुजरात टाइटन्स | 07 अप्रैल, 2024 | लखनऊ | 07:0 PM |
लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2024 के लिए टीम( Lucknow Super Giants Full Squad IPL 2024)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, करियप्पा गौथम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम.सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद, अरशद खान।
