शहर

विशाखापत्तनम में HPCL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, आग की लपटें और काले धुएं से घिरा इलाका कराया गया खाली

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में आग की ऊंची लपटें और घना धुआं फैल गया।

Image

विशाखापत्तनम में HPCL रिफाइनरी में आग लगी (फाइल फोटो)

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में आग की ऊंची लपटें और घना धुआं फैल गया।सोमवार रात विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ गईं और आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय निवासी चिंतित हो गए।

आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और फायर फाइटिंग टीमें आग को नियंत्रित करने के काम में जुट गईं। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और फायर फाइटिंग टीमें आग को नियंत्रित करने के काम में जुट गईं। HPCL के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है वहीं आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

इस बड़े धमाके से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए

तेल रिफाइनरी में हुए इस बड़े धमाके से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए। घटनास्थल की तस्वीरों में आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं, जबकि पूरे इलाके में घना धुआं छा गया।धमाके के कारणों और क्या इसमें कोई घायल हुआ है, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

'टैंक में रखे पदार्थ की विस्कोसिटी (गाढ़ापन) बहुत अधिक थी'

HPCL के एक अधिकारी ने बताया कि रिफाइनरी की 'रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी' (RUF) में मौजूद एक 'पिच टैंक' में आग लगी। अधिकारी ने बताया कि टैंक में रखे पदार्थ की विस्कोसिटी (गाढ़ापन) बहुत अधिक थी, जिस वजह से धुआं काफी घना था। अधिकारी ने आगे कहा, "किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन कल किया जाएगा।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article