क्रिकेट

KKR IPL 2024 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 के लिए कार्यक्रम यहां देखें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 1, 2024, 06:16 PM IST

KKR 2024 IPL Schedule, Kolkata Knight Riders IPL 2024 Full Schedule, Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल 2024 का बाकी कार्यक्रम चुनाव आयोग के आम चुनाव से संबंधित फैसले के बाद होगा। हम यहां आपको बताएं कोलकाता नाइट राइडर्स का कार्यक्रम।

Image

KKR IPL 2024 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 के लिए कार्यक्रम यहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का कार्यक्रम हुआ घोषित
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
  • केकेआर ने दो बार जीता है आईपीएल खिताब

KKR IPL Schedule 2024, Kolkata Knight Riders Full Schedule and Match List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने फिलहाल सिर्फ दो हफ्तों का आईपीएल कार्यक्रम घोषित किया है। आईपीएल के 17वें संस्करण के बाकी के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग के आम चुनावों से संबंधित कार्यक्रम घोषणा के बाद किया जाएगा। यहां हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्यक्रम के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई इस बार श्रेयस अय्यर करेंगे। पिछली बार नीतीश राणा के हाथों में टीम की कमान थी लेकिन अब श्रेयस अय्यर फिट हैं और वापसी कर चुके हैं। टीम दो बार की आईपीएल खिताब विजेता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार मिशेल स्टार्क के रूप में सबसे महंगा आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में खरीदा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 कार्यक्रम (IPL 2024 KKR Match List)

मैचतारीखसमयजगह
कोलकाता बनाम हैदराबाद23 मार्च (शनिवार)शाम 6.30 बजेकोलकाता
कोलकाता बनाम बैंगलोर29 मार्च (शुक्रवार)शाम 6.30 बजेबेंगलुरू
कोलकाता बनाम दिल्ली3 अप्रैल (बुधवार)शाम 6.30 बजेविशाखापट्टनम
IPL 2024 की सभी टीमों का पूरा कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2024 टीम (KKR IPL 2024 Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क , अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन और साकिब हुसैन।

MI IPL 2024 ScheduleMI IPL 2024 Full Schedule
RCB IPL 2024 ScheduleRCB IPL 2024 Full Schedule
RR IPL 2024 ScheduleRR IPL 2024 Full Schedule
KKR IPL 2024 ScheduleKKR IPL 2024 Full Schedule
LSG IPL 2024 ScheduleLSG IPL 2024 Full Schedule
PBKS IPL 2024 SchedulePBKS IPL 2024 Full Schedule
CSK IPL 2024 ScheduleCSK IPL 2024 Schedule
DC IPL 2024 ScheduleDC IPL 2024 Full Schedule
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article