क्रिकेट

India A Squad: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में दिखेगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी, इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

India A Squad: इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी देखने को मिलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में दोनों एक बार उतरी थी तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे।

Image

इंडिया ए स्क्वॉड (साभार-X)

India A Squad: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय मजबूत भारत ए टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति के अनुसार तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है।

ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान संभालेंगे। भारत ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग की टीम शामिल हैं।

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 22 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान ए से होगा। टीम ग्रुप चरण का अपना अंतिम मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। भारत ए के तीनों ग्रुप मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। शुरुआती दो मैच वेस्ट एंड पार्क अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे जबकि यूएई के खिलाफ मुकाबला यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेला जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

भारत ए टीम (India A Squad For Rising Star): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article