PBKS IPL Schduel 2024, Punjab Kings Full Schedule and Match List: शिखर धवन की कप्तानी में एक बार फिर पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में उतरने को तैयार है। गुरुवार को आईपीएल 2024 के कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन दो चरणों में होगा। आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के कार्यक्रम के पहले चरण का ऐलान किया गया है। पहले चरण में 21 मैच खेले जाएंगे। सीजन के पहले 15 दिन के कार्यक्रम का ऐलान हुआ है। दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद होगा। पंजाब किंग्स की टीम अपने घर मोहाली में 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। पहले चरण में उसे चार मैच खेलने हैं जानिए कैसा है आईपीएल 2024 के पहले चरण का पूरा कार्यक्रम?
ऐसा है पंजाब किंग्स का कार्यक्रम(Punjab Kings IPL 2024 Full Schedule)
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | समय |
| 1 | 23 मार्च, 2024 | दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली | 03:30 PM |
| 2 | 25 मार्च, 2024 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | बेंगलुरू | 07:30 PM |
| 3 | 30 मार्च, 2024 | लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | 07:30 PM |
| 4 | 04 अप्रैल, 2024 | गुजरात टाइटन्स | अहमदाबाद | 07:30 PM |
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2024 के लिए टीम( Punjab Kings Full Squad IPL 2024)
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जीतेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रूसो।
