नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू घरेलू सरजमीं पर सिर चढ़कर बोलता है। घरेलू सरजमीं पर उनके सामने दुनिया के धाकड़ से धाकड़ बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में घुटने टेक चुके हैं। साल 2011 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने 12 साल लंबे टेस्ट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। इसी राह पर चलते हुए वो एक और बड़ी टेस्ट उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं।
450 टेस्ट विकेट का छू सकते हैं आंकड़ा88 टेस्ट मैच की 166 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 449 विकेट अपने नाम कर चुके अश्विन 450 विकेट के आंकड़े को छूने से एक विकेट दूर हैं। नागपुर टेस्ट में अगर अश्विन अगर कम से कम एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो 450 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के नौवें और अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय बन जाएंगे।
450 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीयअश्विन नागपुर टेस्ट में एक विकेट चटकाते ही सबसे तेजी से 450 टेस्ट विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पछाड़कर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे। मुरलीधरन ने इस आंकड़े को 80वें और अनिल कुंबले ने 93वें टेस्ट में छुआ था। ऐसे में उनके नाम इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।
