क्रिकेट

IND vs AUS: 2017 में पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे स्टीव ओ'कीफ ने कंगारू गेंदबाजों को डराया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 08:30 AM IST

7 साल पहले भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र जीत दिलाने वाले बांए हाथ के स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने 9 फरवरी से शुरू होने जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले अपनी टीम के गेंदबाजों को डरा दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

स्टीव ओ'कीफ(साभार ICC)

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर रवाना हो चुकी है। ऐसे में सीरीज में दोनों टीमों के बीच सीरीज के लिए खुमारी बढ़ चुकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को साल 2017 में पुणे टेस्ट में जीत दिलाने वाले गेंदबाज स्टीव ओ'कीफ ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी के अनुभव के आधार पर अपनी टीम के गेंदबाजों के बड़ी सीख देते हुए आगाह किया है।

पुणे में ओ'कीफ ने चटकाए थे 12 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में भारतीय टीम को पुणे टेस्ट में 333 रन के अंतर से पटखनी दी थी। बांए हाथ के स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने उस मुकाबले में 12 विकेट अपने नाम किए थे और ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे थे। 6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर पहुंच रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेली गई दो सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ऐसे में इस बार कंगारुओं के ऊपर भारतीय टीम को उनके घर पर पटखनी देने का दबाव है।

क्यों मुश्किल है उपमहाद्वीप में गेंदबाजी करना?

ऐसे में स्टीव ओ'कीफ ने बताया है कि उपमहाद्वीप में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना क्यों मुश्किल काम है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कहा, उस दौरे ने मुझे बुरी तरह तोड़ दिया था। मुझे यह स्वीकार में कोई शर्म नही है कि भारत दौरे पर मैं बुरी तरह थक गया था। मैंने उस दौरे पर गेंदबाजी में बहुत ऊर्जा खर्च की थी। रांची टेस्ट में मैंने 77 ओवर फेंके थे।

भारतीय बल्लेबाज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ देंगे

ओ'कीफ ने आगे कहा, भारतीय खिलाड़ियों आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ देंगे। वो बड़े शॉट्स खेले बगैर, एक-एक रन लेकर मैच को आपसे दूर खींच ले जाएंगे। एक-एक रन लेकर लगातार स्ट्राइक रोटेट करने की वजह से उनका डिफेंस मुझे अभेद लग रहा था। ओ'कीफ ने आगे कहा, कई बार आपको कुछ चीजों से पार पाने का रास्ता नजर नहीं आता। इनका डिफेंस अभेद है और स्कोर बोर्ड को लगातार चलाए रखने का उनका अलग तरीका है। जिस तरह वो जल्दी-जल्दी स्ट्राइक से दूर हो जाते हैं उससे आपकी गेंदबाजी की योजना धरी की धरी रह जाती है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article