क्रिकेट

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में इन चार भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 10:25 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में होने जा रहा है। इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम इंडिया इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया भारत में आखिरी बार 2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी और 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

Image

शुभमन गिल, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में होने जा रहा है। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि इसका परिणाम तय करेगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वह लगातार दूसरी बार खेलेगी या नहीं। इस सीरीज की बात करें तो भारत के चार खिलाड़ियों, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन पर खास जिम्मेदारी होगी।

विराट कोहली- एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस दौरान कोहली लय में हैं औऱ टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर चुके हैं। अब इंतजार टेस्ट क्रिकेट में शतक का है। कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 20 मैच में 48.05 की औसत से 1,682 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल- साल 2023 की बात करें तो गिल एक अलग ही लेवल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने 126 रन की पारी खेलकर तीनों फॉर्मेट में 5वें भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है। पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गिल ने 51.58 की औसत से 259 रन बनाए थे।

रवींद्र जडेजा- 5 महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद टीम इंडिया का यह धांसू ऑलराउंडर वापसी के लिए तैयार है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 12 मैच में 63 विकेट लिए है, जिसमें से 3 बार फाइफर शामिल है। इसके अलावा 2017 में उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में सर्वाधिक 25 विकेट लिए थे।

रविचंद्रन अश्विन- ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर सबसे बड़ा डर रविचंद्रन अश्विन का है। टेस्ट क्रिकेट में भारत में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज अश्विन रहे हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article