क्रिकेट

ODI World Cup: 40 दिन पहले मिलेंगे वनडे वर्ल्ड कप के टिकट, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 10, 2023, 12:46 PM IST

ODI World Cup 2023 Tickets Booking: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। आईसीसी ने मैचों के टिकट खरीदने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आइए जातने हैं कि भारत और गैरभारतीय मैचों के टिकट कब और कैसे खरीद सकते हैं।

Image

40 दिन पहले खरीद सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप का टिकट। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023 Tickets Booking: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। गुरुवार को आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट की तारीख का ऐलान कर दिया। 25 अगस्त से वनडे वर्ल्ड कप के टिकट खरीद सकते हैं। क्रिकेट फैंस के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत से 40 दिन पहले टिकट की बिक्री शुरू होगी। टिकट खरीदने से पहले क्रिकेट फैंस को खुद को संबंधित साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस तारीख को खरीद सकते हैं टिकट

वनडे वर्ल्ड कप के टिकट की खरीदी 25 अगस्त से शुरू हो जाएगी। पहले दिनों गैर भारतीय और गैर भारतीय वॉर्म अप मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। इसके बाद 30 अगस्त को गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में होने वाले भारत मैच का टिकट मिलेगा। इसी तरह 31 अगस्त को चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले टीम इंडिया के मुकाबले का, 1 सितंबर को धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई में होने वाले भारतीय टीम के मैच का, 2 सितंबर को बेंगलोर और कोलकाता में होने वाले टीम इंडिया के मैच का, 3 सितंबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत के मैच का टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का टिकट 15 सितंबर को खरीद सकते हैं।

टिकट से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

वनडे वर्ल्ड कप के मैचों का टिकट लेने से पहले क्रिकेट फैंस को आईसीसी की संबंधित वेब साइट पर खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त से फैंस https://www.cricketworldcup.com/register पर रजिस्टर कर सकते हैं।

ऑनलाइन-ऑफलाइन उपलब्ध रहेंगी टिकटें

वनडे वर्ल्ड कप की टिकट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध रहेंगी। बीसीसीआई के जय शाह ने बताया कि ऑनलाइन टिकटों के अलावा करीब 8 सेंटरों पर ऑफलाइन टिकट मिलेंगे। आगे उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकटकों के अलावा फैंस को स्टेडियम में एंट्री के दौरान ऑफलाइन भी रखना जरूरी होगी। क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा मैचों के टिकट आसानी से मिल जाए। इसको लेकर तमाम कोशिश किए जा रहे हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article