क्रिकेट

स्टीव स्मिथ ने आईसीसी से की मांग, ऐसी गेंदबाजी पर लगे लगाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 29, 2024, 07:33 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद आईसीसी से लेग साइड बाउंसर्स के नियमों में तत्काल बदलाव करने की बात कही है।

Image

स्टीव स्मिथ

Photo : AP

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आईसीसी से एक मामले में तत्काल दखल देने की मांग की है। स्टीव स्मिथ ने आईसीसी से कहा है कि लेग साइड पर की जाने वाले बाउंसर्स की संख्या पर लगाम लगाई जाए। स्मिथ ने वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद कहा,तेज गेंदबाजों को ओवर में लेग साइड में केवल एक या दो बाउंसर फेंकने की छूट होनी चाहिए। उसके बाद गेंदबाज ऐसा करे तो उसे चेतावनी देना चाहिए और उसके बाद ऐसी गेंदों को व्हाइड करार देना चाहिए।

गेल साइड बाउंस के नियमों में हो बदलाव

स्मिथ ने कहा, मुझे लगता है कि लेग स्टंप से बाहर जा रही गेंदों के नियम में थोड़े से बदलाव करना चाहिए जब आप उसके लिहाज से फील्डिंग जमाते हैं। ऐसी गेंदों को आप और किसी दिशा में नहीं खेल सकते। जैसा कि बांए हाथ का स्पिनर जब ओवर द विकेट गेंदबाजी करता है और जब वो लगातार लेग स्टंप के बाहर गेंदबाजी करता है तो उसे चेतावनी दी जाती है उसके बाद ऐसा करने पर गेंदों का व्हाइड करार दिया जाता है।'

स्पिनर्स वाले नियम तेज गेंदबाजों पर हों लागू

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, अगर आप लगातार लेग स्टंप की दिशा में गेंदबाजी कर रहे हैं। तब स्पिनर वाले नियम तेज गेंदबाजों पर भी लागू होने चाहिए अगर गेंदबाज ऐसी एक या दो से ज्यादा गेंदें डालता है। तब उसे चेतावनी देना चाहिए और फिर ऐसी गेंदों का व्हाइड करार देना चाहिए।'

ऐसी गेंदबाजी पर नहीं बनते हैं कहीं और रन

स्मिथ ने कहा,'फील्डर्स को गेंदबाजी के अनुरूप रखना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एकमात्र चीज जो मुझे दिखती है कि यदि आप लेग पर बहुत अधिक गेंद डालते हैं,तो आप हकीकत में और कहीं रन स्कोर नहीं कर सकते हैं जहां गेंद जाती है वहां सभी क्षेत्ररक्षक वहां मौजूद हैं। इसलिए यह एकमात्र बदलाव होगा जिसे देखने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।'

वेलिंगटन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ 31 रन बना सके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article