क्रिकेट

पाकिस्तानी टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन बोले- अन्य टीमें नहीं चाहती थीं, लेकिन हम यहां हैं

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 7, 2022, 07:13 PM IST

Matthew Hayden dressing room speech for Pakistan cricket team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बांग्लादेश पर जीत और फिर उनकी सेमीफाइनल में चमत्कारिक एंट्री को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज व इस समय पाक टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन ने कहा कि ये चमत्कारिक है लेकिन अन्य टीमें ऐसा नहीं चाहती थीं।

Image

मैथ्यू हेडन

Photo : Twitter

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में एक समय ऐसा था जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नजर आ रही थी। भारत और फिर जिंबाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी उम्मीदें टूट गई थीं। लेकिन ग्रुप-2 में जैसा उलटफेर हुआ उसने पाकिस्तान की किस्मत चमका दी और उनको सेमीफाइनल में जगह हासिल हो गई। इस ग्रुप से भारत शीर्ष पर रहा।

इसी को लेकर पाकिस्तान टीम के ‘मेंटर’ व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना चमत्कार जैसा है। पाकिस्तान की टीम भारत और फिर जिंबाब्वे से हार के कारण एक समय बाहर होने के कगार पर थी लेकिन नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बनाया जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया। इससे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया जहां बुधवार को सिडनी में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

हेडन ने रविवार के मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण में कहा,‘‘ यह चमत्कार है जो हमने देखा लेकिन हमें प्रक्रिया पर विश्वास था। हमें एक दूसरे पर भरोसा था और फिर चमत्कार हो गया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारी राह आसान नहीं रही। अगर नीदरलैंड वह मैच नहीं जीतता तो हम यहां नहीं होते। लेकिन अब हम यहां हैं और अधिक मजबूत हैं क्योंकि कोई भी हमें यहां नहीं देखना चाहता था और इससे हमें अब फायदा मिलेगा।’’

ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व सलामी बल्लेबाज पिछले टी20 विश्वकप में पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच था और इस बार वह टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तानी टीम की टक्कर न्यूजीलैंड से 9 नवंबर को सिडनी के मैदान पर होगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article