क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs DC Pitch Report, Weather: पंजाब-दिल्ली के बीच टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 23, 2024, 03:36 PM IST

IPL 2024, PBKS vs DC Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today Match In Hindi: आईपीएल 2024 में आज (23 March 2024) को दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला पंजाब के मुल्लांपुर स्थित नए मैदान पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं पंजाब-ृदिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मुल्लांपुर के मौसम का हाल।

Image

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में शनिवार दो मैच खेले जाएंगे
  • दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच
  • पंजाब के मुल्लांपुर स्थित नए स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) Vs DC (Delhi Capitals) Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज (23 March 2024) को दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मुकाबला होगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि पंजाब और दिल्ली का मुकाबला एक नए स्टेडियम में खेला जाना है जो पंजाब किंग्स का नया होम ग्राउंड भी होगा। ये मैदान पंजाब के मुल्लांपुर में स्थित है और इसका नाम है महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम। मैच में पंजाब किंग्स की अगुवाई करेंगे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जो लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 के इस दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें जब आमने-सामने आएंगी तो फैंस के बीच उत्साह सातवें आसमान पर होगा क्योंकि एक समय दिल्ली की टीम से खेलने वाले अच्छे दोस्त शिखर धवन और ऋषभ पंत एक दूसरे के खिलाफ कप्तान के रूप में उतरेंगे। इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास के आंकड़ों की बात करें तो अब तक पंजाब और दिल्ली की टीमों के बीच 32 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही है क्योंकि दोनों ही टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं। अब आपको बताते हैं मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट और वहां कैसा मौसम है।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (PBKS vs DC Pitch Report)

मोहाली में स्थित पंजाब किंग्स के पुराने घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम से लगभग 45 मिनट की दूरी पर मौजूद मुल्लांपुर में नया स्टेडियम बनाया गया है। इस मैदान का नाम है महराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जिसमें लगभग 33 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। अगर यहां की पिच की बात करें तो अब तक यहां ज्यादा मुकाबले नहीं हुए हैं, कुछ घरेलू क्रिकेट मैच यहां खेले गए हैं और सबसे हाल में यहां जो मुकाबला हुआ था वो मैच था रेलवे और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला जो ड्रॉ रहा था। जनवरी में खेले गए उस मैच के आधार पर देखें तो यहां की पिच पर अच्छे रन बनने के आसार हैं और यहां बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी खूब मदद मिलेगी।

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम? (Mullanpur Weather Forecast)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को जब मुल्लांपुर पर दर्शकों की निगाहें टिक जाएंगी तब सबकी नजरें मौसम पर भी रहेंगी, तो आइए यहां के मौसम के बारे में भी चर्चा कर लेते हैं। मुल्लांपुर में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और तकरीबन 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। अच्छी बात ये है कि फिलहाल बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है और फैंस को अच्छे मौसम के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। शनिवार को मुल्लांपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें (Punjab Kings And Delhi Capitals SQUADS)

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, राइली रूसो, विदवथ कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन और प्रिंस चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा, ईशांत शर्मा और यश ढुल।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article