IND A vs Pakistan A ODI Match Live Streaming: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में रविवार को चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमों का आमना सामना होने जा रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने अपने मुकाबले जीतने के बाद एक दूसरे का आमना सामना करने जा रही हैं। भारतीय टीम नेपाल को 306 रन के करारे अंतर और पाकिस्तान ने यूएई को 61 रन से हराने के बाद इस मुकाबले में उतरी हैं। जहां दोनों टीमें के खिलाड़ियों की खेल और कौशल के साथ-साथ मानसिक मजबूती और धैर्य की परीक्षा होगी। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तानी अब्दुल समद संभाल रहे हैं। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर नेपाल के खिलाफ नाकाम रहा था ऐसे में रविवार को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे आतिशी बल्लेबाजों पर सबकी नजरें रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।
कब और कहां खेला जाएगा इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच? ( When and Where IND A vs Pakistan A Match)
इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच 22 नवंबर, 2026 रविवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,दोहा में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा शुरू होगा इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच? (IND A vs Pakistan A Toss and Match Timing)
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच का मैच भारतीय समयानुसार दोहपर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस दोपहर 3:30 बजे होगा।
कहां देखें इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग? (IND A vs Pakistan A Live Telecast Channel)
एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया ए बनाम नेपाल के मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर मैच देखेने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत की साइट के स्पोर्ट्स पेज पर मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए पाकिस्तान शाहीन टीम: अब्दुल समद (कप्तान), शाहजैब खान, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान युसूफ।
