IPL 2024, PBKS Vs DC Highlights : सैम करन ने खेली आतिशी पारी, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
IPL 2024, PBKS Vs DC Highlights : सैम करन ने खेली आतिशी पारी, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने 3.2 ओवर तक ही 39 रन बना लिए थे। हालांकि बाद में मिचेल मार्श के आउट होने के बाद पारी थोड़ी धीमी हुई। डेविड वॉर्नर और शाई होप को शुरुआत मिली लेकिन वे स्कोर को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 453 दिनों बाद मैदान पर वापसी की लेकिन वे भी केवल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी ऐसे में 17वें ओवर में अभिषेक पोरेल इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आए। पोरेल ने अंतिम ओवर में 25 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (Punjab Kings playing 11):शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा
आईपीएल 2024 लाइव स्कोर: KKR VS SRH Match Online
