क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs DC LIVE Telecast: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट, Live Score से जुड़ी हर जानकारी

PBKS vs DC, Punjab Kings vs Delhi Capitals Match LIVE Telecast Match Online Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के बीच टक्कर होने वाली है। मैच काफी रोमांचक होने वाला है ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका फ्री में लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है।

Image

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

PBKS vs DC, Punjab Kings vs Delhi Capitals Match LIVE Telecast Match Online Today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। इसके दूसरे मैच में पंजाब किंग्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। मैच का आयोजन पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं।

शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब पिछले सीजन में अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। इस बीच, कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद 14 महीने में पहली बार वापसी होगी। दिल्ली पिछले सीज़न में किंग्स से ठीक नीचे 10 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही थी। दोनों ही टीमें आईपीएल में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इनके लिए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरूरी है।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Punjab kings vs Delhi capitals Match Date)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 23 मार्च 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Punjab kings vs Delhi capitals Match Time)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Punjab kings vs Delhi capitals Match Venue)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Punjab kings vs Delhi capitals Match Live Telecast)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Punjab kings vs Delhi capitals Match Live Streaming)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article