क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs DC Dream11 Prediction: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज, देखें शानदार प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 23, 2024, 03:17 PM IST

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल के 17वें सीजन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले से पहले देखें शानदार प्लेइंग-11।

Image

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने के एक दिन बाद ही डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स का सामना रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला पंजाब के नए होम ग्राउंड मुल्हानपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के कप्तानों के लिए काफी खास होने वाला है। कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए रिषभ पंत करीब दो साल बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। वहीं, लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन एक बार फिर मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। दोनों टीमों के कप्तान जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहिए।

अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए प्रदर्शन पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 16-16 मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स का हाईएस्ट स्कोर 231 रन है, जबकि पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 202 रन है। पिछले सीजन में दोनों टीमों को एक-एक मुकाबले में जीत मिली थी। आइए मैच से पहले शानदार ड्रीम-11 पर नजर डालते हैं।

IPL 2024, PBKS vs DC, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स

दिनांक: 23 मार्च 2024

समय: 3.30 PM

मैदान: हाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर ( मोहाली)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: रिषभ पंत।

बल्लेबाज: शिखर धवन, डेविड वॉनर्र, जॉनी बेयरस्टो।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, सैम कुरेन, अक्षर पटेल, लियाम लिविंगस्टोन।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: मिचेल मार्श।

उप-कप्तान: अक्षर पटेल।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (Punjab Kings playing 11)

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (Delhi Capitals playing 11)

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।

(*Disclaimer: आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article