क्रिकेट

हार्दिक पांड्या और नताशा ने अब हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, देखिए वायरल PICS

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 16, 2023, 11:02 PM IST

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Hindu wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच अपनी शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साल 2020 में कोर्ट मैरिज, फिर कुछ दिन पहले ईसाई परंपरा से शादी और अब हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।

Image

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच (Instagram)

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने शुक्रवार को एक बार फिर शादी की। साल 2020 में कोर्ट मैरिज करके एक हुए पांड्या-नताशा ने अपनी शादी को धूम-धाम से करने का फैसला किया, तो कुछ दिन पहले क्रिस्चियन परंपरा के हिसाब से उदयपुर में दोनों की शादी हुई और अब शुक्रवार को दोनों ने उदयपुर में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी कर ली।

उदयपुर में हुई इस शादी समारोह में दोनों के करीबी ही मौजूद रहे। हार्दिक पांड्या ने जहां शेरवानी पहनी हुई थी, वहीं नताशा शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान हार्दिक पांड्या पूरी मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने डांस करते हुए अपनी दुल्हन का मंच पर स्वागत किया। इसके अलावा वरमाल के दौरान भी पांड्या मस्ती करते नजर आए।

सर्बिया की नताशा स्टेनकोविच और हार्दिक पांड्या ने 2020 में कोर्ट मैरिज की जिसके बाद उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्या है। खुलकर जिंदगी जीने वाले हार्दिक पांड्या जहां एक शानदार क्रिकेटर हैं, वहीं नताशा एक डांसर व अभिनेत्री हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article