क्रिकेट

Hardik Pandya marriage video, photos: हार्दिक पांड्या और नताशा ने फिर की शादी, देखिए शानदार तस्वीरें और वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 14, 2023, 09:57 PM IST

Hardik Pandya and Natasha Stankovic marriage: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविच ने एक बार फिर शादी की है। इस बार दोनों ने शानदार अंदाज में धूम-धाम से तमाम करीबी दोस्तों व परिजनों की मौजूदगी में शादी की। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हैं।

Image

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की शादी

Photo : Twitter

Hardik Pandya and Natasha Stankovic wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो मैदान पर अपने शानदार खेल को लेकर नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पांड्या ने वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविच से एक बार फिर शादी करने का फैसला किया और इस बार दोनों ने धूम-धाम से शादी की है। सोशल मीडिया पर देखते-देखते इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और सर्बिया की नताशा स्टेनकोविच ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम अगस्त्य है। दोनों पिछली बार धूम-धाम से शादी नहीं कर सके थे लेकिन अब तीन साल बाद दोनों ने अच्छे से सबकी मौजूदगी में उदयपुर में शादी कर डाली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीरों पर देखा जा सकता है कि नताशा वाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि हार्दिक पांड्या ने ब्लैक सूट पहना है और खूब जंच रहे हैं।

पांड्या और नताशा की इस शादी में तमाम करीबी लोग शामिल हुए जिसमें विदेश से आए नताशा की दोस्त व परिजन भी शामिल रहे। दोनों ने शादी का जबरदस्त फोटोशूट भी कराया है।

टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर्स ने हार्दिक पांड्या के सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्हें बधाई दी है। इस दौरान हार्दिक पांड्या के भाई व क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या भी वहां मौजूद रहे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article