क्रिकेट

WPL GG Team 2023 Players List: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी के बाद गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 09:46 PM IST

WPL GG Team 2023 Players List, Full Squad: डब्लूपीएल के पहले सीजन के लिए मुंबई में हुई नीलामी के बाद ऐसी ही गुजरात जायंट्स की पूरी टीम। विदेशी खिलाड़ियों पर गुजरात ने भरोसा जताया है।

Image

डब्लूपीएल 2023 गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

WPL GG Team 2023 Players List, Squad: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सोमवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में अडानी ग्रुप के मलिकान हक वाली गुजरात जायंट्स ने नीलामी में 6 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खेला दांव

गुजरात टीम में शामिल किए गए विदेशी खिलाड़ियों में 4 ऑस्ट्रेलिया के हैं। जबकि एक-एक खिलाड़ी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की हैं। गुजरात ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 3.2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं वो उनकी टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

विदेशी खिलाड़ियों पर लुटाए 7.85 करोड़

गुजरात जायंट्स की टीम ने 6 विदेश खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 12 करोड़ में से 7.85 करोड़ रुपये लुटा दिए। उसके खाते में नीलामी के बाद 5 लाख शेष हैं। यानी भारतीय खिलाड़ियों के खाते में कुल 4.1 करोड़ रुपये आए। स्नेह राणा गुजरात की टीम में शामिल सबसे मंहगी भारतीय खिलाड़ी रहीं। जिनके लिए गुजरात 75 लाख रुपये खर्च किए।

Gujarat Giants (GG) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST:

क्रमांकखिलाड़ीदेश नीलामी राशि
1एश्ले गार्डनर(ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया3.20 करोड़
2बेथ मूनी(विकेटकीपर)ऑस्ट्रेलिया2 करोड़
3जॉर्जिया वेयरहेम (ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया75 लाख
4स्नेह राणा(ऑलराउंडर)भारत75 लाख
5एनाबेल सदरलैंड(ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया70 लाख
6दिएंद्रा डॉटिन(ऑलराउंडर)वेस्टइंडीज 60 लाख
7सोफिया डंक्ले(बैटर)इंग्लैंड60 लाख
8सुषमा वर्मा(ऑलराउंडर)भारत60 लाख
9तनुजा कंवर (ऑलराउंडर)भारत40 लाख
10हरलीन देओल(ऑलराउंडर)भारत40 लाख
11अश्विनी कुमारी(ऑलराउंडर)भारत35 लाख
12दयालन हेमलता(ऑलराउंडर)भारत 30 लाख
13मानसी जोशी(ऑलराउंडर)भारत30 लाख
14मोनिका पटेल(बॉलर)भारत30 लाख
15सब्बीनेनी मेघना(बैटर)भारत30 लाख
16हुरले गाला (ऑलराउंडर)भारत10 लाख
17परुनिका सिसौदियाभारत10 लाख
18शबनम शकीलभारत10 लाख
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article