देश

लोकसभा में क्या कुछ होने वाला है बड़ा? 13-14 दिसंबर के लिए BJP और कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

BJP And Congress Issues Three Line Whip: बीजेपी और कांग्रेस ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार (13 और 14 दिसंबर 2024) को दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन सदन में उपस्थित रहें।

Image

बीजेपी और कांग्रेस ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को व्हिप किया जारी

Photo : ANI

BJP And Congress Issues Three Line Whip: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार (13 और 14 दिसंबर 2024) को दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन सदन में उपस्थित रहें।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने लोकसभा सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर संसद के दोनों सदनों में दो दिवसीय चर्चा का अनुरोध किया है।

राहुल गांधी ने संसद के दोनों सदनों में 2 दिवसीय चर्चा का किया अनुरोध

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों की ओर से आपको यह पत्र लिखकर संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर संसद के दोनों सदनों में दो दिवसीय चर्चा का अनुरोध कर रहा हूं। इससे आज सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष समारोह को आगे बढ़ाया जा सकेगा। यह ऐतिहासिक अवसर सभी सांसदों को सामूहिक रूप से डॉ बीआर अंबेडकर की विरासत पर विचार करने का एक अमूल्य अवसर प्रदान करता है। राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि इस तरह की विशेष चर्चाओं के कई उदाहरण पहले भी रहे हैं। 2015 में, दोनों सदनों ने 26 नवंबर को डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाने के लिए दो दिवसीय, 13 घंटे की चर्चा की थी। हमने 9 अगस्त 2017 को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ और 2022 में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भी दोनों सदनों में चर्चा की थी।

बता दें कि संविधान पर बहस संसद के दोनों सदनों में दो दिनों के लिए निर्धारित है। लोकसभा में 13-14 दिसंबर को और राज्यसभा में 16-17 दिसंबर को चर्चा होगी। लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर को संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को जवाब देंगे। वहीं इस मुद्दे पर राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को सांसद चर्चा करेंगे। राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article