क्रिकेट

WPL 2023 Most Expensive Players List: सबसे महंगी बिकी स्मृति मंधाना, इस ओवरसीज खिलाड़ी ने भी मारी बाजी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 13, 2023, 06:50 PM IST

WPL 2023 Most Expensive Players List: वुमेन प्रीमियर लीग ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी, उन्हें आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। भारतीय टीम की उप-कप्तान और टी20 में भारत की तरफ सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज मंधाना को आरसीबी की टीम कप्तान भी बना सकती है।

Image

सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

Photo : Twitter

WPL 2023 Most Expensive Players List: वुमेन प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन में जिस खिलाड़ी के ऊपर सबसे बड़ा दांव लगने की उम्मीद थी, वही हुआ। भारत की उप-कप्तान और टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज, स्मृति मंधाना अब तक सबसे मंहेगे प्राइस में बिकी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई हुई, लेकिन आखिरकार बाजी आरसीबी के हाथ लगी।

स्मृति मंधाना को आरसीबी ने खरीदा

मंधाना के लिए मुंबई और बेंगलुरु में लड़ाई देखने को मिली, लेकिन बाजी बेंगलुरु के हाथ लगी और उन्होंने मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख में बिकी। मंधाना की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

एश्ले गार्डनर को गुजरात ने खरीदा

अब तक हुए नीलामी प्रक्रिया में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। गार्डनर को गुजरात ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

मुंबई ने नेट स्कीवर को 3.2 करोड़ में खरीदा

मुंबई ने नेट स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

यूपी की हुईं दीप्ति

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

दिल्ली ने जेमिमा को बनाया अपना

टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जेमिमा रॉड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। इसके अलावा दिल्ली ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम की कप्तान शेफाली को 2 करोड़ में खरीदा।

बेथ मूनी 2 करोड़ में बिकी

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी। भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को 1 करोड़ 90 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाली ऋचा घोष को बेंगलुरु ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article