WPL Delhi Capitals Team 2023 Players List, Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने वुमेन आईपीएल के पहले सीजन में युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दांव लगाया है। हाल ही में भारत को अंडर-19 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिक्स के रूप में इस टीम में दो बड़ा भारतीय चेहरा है। दिल्ली ने 18 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसमें से 6 ओवरसीज खिलाड़ी हैं और 12 भारतीय खिलाड़ी हैं।
बैटर- दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी युवा और अनुभव का मिश्रण है। बैटर के तौर पर दिल्ली ने जेमिमा रॉड्रिक्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2 करोड़), मेग लेनिंग(1.10 करोड़), लौरा हैरिस(45 लाख) में खरीदा है।
ऑलराउंडर- ऑलराउंडर के तौर पर दिल्ली ने साउथ अफ्रीका की मारिजाना कैप(1.5 करोड़), इंग्लैंड की एलिसा कैप्सी(75 लाख), ऑस्ट्रेलिया की जेस जानेसेन(50 लाख) और भारत की राधा यादव( 40 लाख), अरुंधती रेड्डी(30 लाख), मिनु मनी (30 लाख), शिखा पांडे (60 लाख) में खरीदा है।
विकेटकीपर- विकेटकीपर के तौर पर दिल्ली के पास तानिया भाटिया (30 लाख) और अपर्णा मंडल(10 लाख) के रूप में दो विकल्प है।
गेंदबाजी- गेंदबाजी में दिल्ली थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। प्रमुख गेंदबाज के तौर पर दिल्ली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे तितास साधु (25 लाख), पूनम यादव( 30 लाख) और अमेरिका की तारा नॉरिस(10 लाख) में खरीदा।
