क्रिकेट

Asia Cup 2023: भारत पाकिस्तान मुकाबले में पिच पर बहा खून, लहूलुहान हुआ बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 11, 2023, 10:42 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के खेले जा रहा सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज के चहरे पर रवींद्र जडेजा की गेंद लगी और वो पिच पर लहूलुहान हो गया। जानिए कब और कैसे हुआ ये हादसा?

Image

चोटिल आगा खान को देखते केएल राहुल

Photo : AP

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर फोर मुकाबले में पिच पर खून बह गया। जी हां, मैच के दौरान भारतीय टीम के स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद पाकिस्तानी बल्लेबाज आगा सलमान के चेहरे पर लगी। गेंद के लगते ही उनके चहरे पर कट आ गया और खून बहने लगा। ऐसे में उमकी मदद के लिए मैदान पर आए। इसके बाद उनके चेहरे पर मलहम पट्टी की गई और कन्कशन की जांच की गई।

रवींद्र जडेजा की गेंद लगी आंख के नीचे

यह वाकया जीत के लिए 357 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी पारी के दौरान 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। रवींद्र जडेजा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में आगा गच्चा खा गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर उनके चहरे पर आंख के नीचे नाक के पास जा लगी। आगा ने हेल्मेट नहीं पहना था। खुशकिस्मती रही कि गेंज ज्यादा जोर से नहीं लगी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ता।

चोटिल होने के बाद बड़ी नहीं पारी खेल पाए आगा सलमान

जब ये दुर्घटना घटी उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन था। आगा 15 (23) रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर उनका साथ 3 (6) रन बनाकर इफ्तिखार अहमद दे रहे थे। ऐसे में पाकिस्तानी टीम के लिए परेशानियां बढ़ जातीं। हालांकि पिच पर चोटिल होने के बाद रुककर भी आगा सलमान कुछ कमाल नहीं कर पाए। वो कुलदीप की गेंद पर 23(32) रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। उनके आउट होते ही पाकिस्तान का स्कोर 24 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन हो गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article