क्रिकेट

IND vs PAK: मुकाबला शुरू होने से पहले ही लगा पाकिस्तान को झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 11, 2023, 05:01 PM IST

भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में रिजर्व डे पर तेज गेंदबाज हारिस रउफ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पाकिस्तानी टीम ने ऐहतियातन ये निर्णय लिया है।

Image

हारिस रउफ

कोलंबो: भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 से सुपर फोर मुकाबले के रिजर्व डे के दिन मैच के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ चोट की वजह से मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरेगी। रउफ की पीठ की मांसपेशियों में रविवार को गेंदबादी के दौरान खिंचाव आ गया था। ऐसे में पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने एहतियातन रउफ के बगैर मुकाबले में उतरने का फैसला किया है।

हारिस रउफ ने भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले के पहले दिन 5 ओवर में 27 रन दिए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को पांच ओवरों का नुकसान उठाना पड़ेगा जो कि भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मांच पेशियों में खिंचाव औप सूजन की वजह से हुए बाहर

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रउफ की चोट को लेकर दिए बयान में कहा,एहतियातन हारिस रऊफ भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में आगे गेंदबाजी नहीं करेंगे। रविवार को मैच के दौरान उन् पीठ के दाहिने हिस्से में थोड़ा असहज महसूस हुआ। बाद में उन्हें एमआरआई के लिए ले जाया गया, जिसमें कोई चोट के कोई संकेत नहीं मिले। फिलहाल वह टीम के मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं। उन्हें (हारिस रउफ) कल रात उन्हें बांए हिस्से में मांसपेशियों का खिंचाव का अहसास हुआ। स्कैन मेंसूजन का पता चला है। विश्व कप नजदीक होने के कारण भारत के खिलाफ मुकाबले में आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है। उनके बाकी बचे ओवरों की भरपाई अन्य खिलाड़ियों से करवानी होगी।

एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान ने अपनी विश्व कप की टीम का ऐलान नहीं किया है। 28 सितंबर तक आईसीसी को सभी टीमों को अपनी आखिरी टीमों के नाम भेजने हैं। हारिस की चोट का आकलन करने के बाद ही पीसीबी उनके बारे में फैसला करेगा। रउफ साल 2022 से अबतक पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान खेले 20 वनडे मैचों में 39 विकेट 22.64 के औसत से लिए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार पारी में चार विकेट चटकाए हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम अपने धाकड़ तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो विश्व कप के मद्दनजर उन्हें एशिया कप से बाहर करने के निर्णय भी लिया जा सकता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article