क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के 'लिटमस टेस्ट'में पास हुए शुभमन गिल, जड़ा आतिशी अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 10, 2023, 04:36 PM IST

Shubmab Gill's First ODI Fifty Against Pakistan: शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

कोलंबो: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के लीग दौर में खामोश रहा शुभमन गिल का बल्ला चिरप्रतिद्वंदी के खिलाफ सुपर फोर राउंड में चल निकला। पल्लेकल में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलते हुए गिल 10 रन बनाने के बाद हारिस रउफ की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। इसके बाद नेपाल के खिलाफ गिल ने 67 रन की नाबाद पारी खेली थी। लेकिन पाकिस्तान के धाकड़ तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गिल ने वनडे करियर का आठवां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक जड़ दिया। शुभमन 52 गेंद मे ं56 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर कवर में शादाब खान के हाथों लपके गए।

37 गेंद में जड़ा पचासा, शाहीन की जमकर की धुनाई

रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने आए गिल ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक 10 चौकों की मदद से पूरा किया। गिल शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए उन्होंने अपने जाने पहचाने क्लासिक स्टाइल में पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ चौके जड़े और आसानी से अपना अर्धशतक पूरा किया। शाहीन के खिलाफ शुभमन गिल ने हल्ला बोलते हुए 12 गेंद में 6 चौके जड़ दिए और ये बता दिया के उनके पास अगर गेंदबाजी का क्लास है तो बल्लेबाजी में किसी से कम नहीं हैं।

पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 100 गेंद में 121 रन जोड़े। रोहित शर्मा के आउट होते ही ये साझेदारी टूट गई। इसके बाद 123 रन के स्कोर पर गिल भी कैच देकर पवेलियन पावस लौट गए।

क्रिकेट के लिटमस टेस्ट में हुए पास

विश्व कप से पहले पाकिस्तान वाले लिटमस टेस्ट में गिल पूरी तरह पास हो गए हैं। बड़े टूर्नामेंट में गिल दबाव का सामना कर पाएंगे या नहीं इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी। शुभमन के लिए शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज को विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। साल 2023 में गिल का बल्ला जमकर चला है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले को मिलाकर 15 मैच की 15 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 68.07 के औसत और 106.11 स्ट्राइक रेट से 885 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में जड़ा दोहरा शतक(208) भी शामिल हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें