क्रिकेट

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तान ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 1, 2023, 10:40 PM IST

Pakistan Playing XI Dream 11 Team vs India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। जानिए भारत के खिलाफ कौन से खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में?

Image

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

Photo : AP

पल्लेकेली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेली में खेला जाएगा। मैच के ऊपर बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि इस खबर ने भारत पाकिस्तान मुकाबले के दुनिया भर में फैले फैन्स के जोश में कोई कमी नहीं आई है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत पर दबाव बनाने के लिए एक दिन पहले यानी मैच की पूर्व संध्या पर अपनी एकादश का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया है।

बगैर बदलाव के पाकिस्तान उतरेगा भारत के खिलाफ

पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 का आगाज नेपाल के खिलाफ मुल्तान में 238 रन के बड़े अंतर से जीत के साथ किया था। ऐसे में वो अपने दूसरे मुकाबले के लिए भारत के सामने है। नेपाल के खिलाफ मुकाबले में जिस एकादश ने जीत में योगदान दिया बाबर भारत के खिलाफ भी उन्ही 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के साथ उतरेगी।

पाकिस्तान ने किया दिलेर फैसला

पाकिस्तान के इस फैसले को भारत के खिलाफ मैच से पहले दिलेर माना जा रहा है। आम तौर पर दोनों टीमें एकादश का ऐलान मैच से ठीक पहले करती हैं। मौसम के करवट बदलने की आशंका के बीच पाकिस्तान ने अपने आत्मविश्वास को बढ़ा हुआ दिखाने के लिए ऐसा किया है। भारतीय टीम इस फैसले से दबाव में आई है या नहीं ये तो मैच के दौरान ही पता चलेगा।

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11(Pakistan Playing XI for Match against India):

बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article