Asia Cup 2023, India vs Pakistan (IND vs PAK) Match Kandy Weather Forecast Report in Hindi: एशिया कप 2023 का आगाज पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ मुल्तान में 238 रन के बड़े अंतर से जीत के साथ हो चुका है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को पल्लेकेल में कर चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 4.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 15 रन बना लिए थे। ऐसे में बारिश ने बाधा डाली और मैच को रोक देना पड़ा है। इस मुकाबले का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे थे लेकिन बारिस इस महामुकाबले पर पानी फेर सकती है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन का स्कोर खड़ा किया है। इसके बाद बारिश की वजह से दूसरी पारी नहीं शुरू हो सकी है। डकवर्थ लुईस का नियम पाकिस्तानी पारी के 20 ओवर पूरे होने का बाद ही लागू होगा। रात 9:30 बजे भी बारिश जारी है और पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी है।
ये है मैच का ताजा लाइव अपडेट:
बारिश फेरेगी अपमानों पर पानी
2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर मौसम का पूर्वानुमान दोनों टीमों और प्रशंसकों के मन के मुफीद नहीं है। बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। उस वक्त मैदान के ऊपर बादल छाए रहेंगे। दो घंटे बाद यानी शाम पांच बजे से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश लगातार बढ़ती जाएगी। ये सिलसिला शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। ऐसे में मैच के पूरा होने की संभावना बेहद कम है। मैच की एक भी पारी पूरी नहीं हो पाएगी। श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका के कई राज्यों में अगले कई दिन बारिश होती रहेगी।
चार साल बाद होगा आमना सामना
भारत-पाकिस्तान की टीमों का वनडे फॉर्मेट में चार साल लंबे अंतराल के बाद आमना सामना होगा। साल 2019 में मैनचेस्टर में दोनों टीमों के बीच विश्व कप के दौरान भिड़ंत हुई थी। उसके बाद टी20 एशिया कप और दो बार टी20 विश्व कप में दोनों टीमों भिड़ चुकी हैं। ऐसे में विश्व कप से पहले दोनों टीमों के बीच संभावित तीन मुकाबलों में ये पहला है। जिसके बारिश की भेंट चढ़ने के आसार हैं।
