अध्यात्म

Mahamrityunjaya Mantra: संपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र संस्कृत और हिंदी में यहां देखें

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 08:31 PM IST

Mahamrityunjaya Mantra Lyrics in Hindi: महामृत्युंजय मन्त्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” को हिन्दू धर्म में अंकित तमाम मंत्रों में विशेष स्थान दिया गया है। इस मंत्र को मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाला माना जाता है।

Image

महामृत्युंजय मन्त्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

Mahamrityunjay Mantra Lyrics in Hindi: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की आराधना का सबसे विशेष दिन होता है। शिव और शक्ति के मिलन का यह दिन बहुत पवित्र होता है। शिव भक्त इसे बड़े धुमधाम से मानते हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस दिन भक्तिभाव से भगवान शंकर का ध्यान करें और शिव मंत्रो का जाप करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को मृत्य का भय नहीं रहता और भगवान शंकर की कृपा से लम्बी आयु का वरदान मिलता है। शिवरात्रि पर इस मंत्र का जाप करने से हर दुख दूर होता है और जीवन में शांति आती है। जानें महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लाभ।

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay Mantra)

ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः।।

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ (Mahamrityunjay Mantra Meaning In Hindi)

हम त्रिनेत्र भगवान की पूजा करते हैं, जो बेहद सुगन्धित हैं और जो हमारा पोषण करते हैं । हे महादेव जैसे फल शाखा के बन्धन से मुक्त हो जाता है उसी प्रकार हम भी मृत्यु और नश्वरता के भय से मुक्त हो जाए।

महाशिवरात्रि पर ऐसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप (How To Chant Mahamrityunjay Mantra)

1. प्रातः काल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें ।

2. व्रत का संकल्प लें और भगवान शिव की आराधना करें।

3. मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा और दूध से रुद्राभिषेक करें।

4. घी का दिया जलाकर शिवजी की आरती करें ।

5. रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र जाप करने के लाभ (Mahamrityunjay Mantra Chanting Benefits On Maha Shivratri)

1. इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।

2. शिवरात्रि पर इस मंत्र के जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

3. जो व्यक्ति महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करता है उसे हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और भगवान शिव की कृपा से हर संकट दूर होता है।

4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मांगलिक दोष कालसर्प दोष नाडी दोष भूत-प्रेत आदि दोष से छुटकारा मिलता है।

5. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

महामृत्युंजय मंत्र का महत्व (Mahamrityunjay Significance)

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का सबसे प्रिय मंत्र होता है और इसे भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त होता है और जीवन में हर प्रकार के रोग से मुक्त हो जाता है इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती । शिव पुराण के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से व्यक्ति को संसार के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article