Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrischika Rashifal 2023: शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। फिर अगले सवा दो साल तक आप पर शनि ढैय्या रहेगी। शनि ढैय्या के कारण आपको कई मामलों में निराशा का सामना करना पड़ेगा। जानिए शनि का गोचर आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित करने वाला है।
शनि गोचर 2023 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Scorpio Rashi)
वृश्चिक राशि में शनि तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर वृश्चिक राशि से चतुर्थ भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के कारण आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। आपके चौथे भाव में शनि का प्रभाव होने से परिवार वालों से आपकी दूरी बढ़ सकती है। आपका स्थान परिवर्तन होगा। नौकरी में तबादला होने के योग बनेंगे। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लेकिन अपने घर-परिवार की आप हर जरूरतों को पूरा करते नजर आएंगे।
किसी जरूरी काम के लिए आप बैंक से लॉन लेने में कामयाब रहेंगे। इस वर्ष कोई भी संपत्ति खरीदने से पूर्व उसकी अच्छी तरह से कानूनी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। माता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है इसलिए उनकी सेवा का ध्यान रखें। करियर में इस दौरान अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप वर्कोहोलिक भी हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
क्या 2023 में वृश्चिक राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
इस साल आपके ऊपर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी।
क्या 2023 में वृश्चिक राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
हां, इस साल आप पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
