Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kumbh Rashifal 2023: नए साल 2023 में शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर कुंभ जातकों पर ही पड़ेगा। क्योंकि शनि इस राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ में विराजमान रहेंगे। इस दौरान कुंभ जातकों पर साढ़ेसाती का सबसे कष्टदायी चरण रहेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करेगी।
शनि गोचर 2023 का कुंभ राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Kumbh Rashi)
17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस राशि में प्रवेश करते ही कुंभ जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष अनुसार इस चरण में साढ़ेसाती अपनी चरम सीमा पर होती है। इसलिए कुंभ जातकों को नए साल में विशेष सावधानी बरतनी होगी। शनि कड़ी मेहनत कराएंगे। लेकिन मेहनत का फल मिलना भी तय है।
भाग्य को छोड़कर कर्मों पर ध्यान देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपको विदेशी व्यापार में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपका व्यक्तित्व निखरेगा। कार्यस्थल पर आपकी साहस बढ़ेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं लगी रहेंगी।
क्या 2023 में कुंभ राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
नए साल में कुंभ जातकों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।
क्या 2023 में कुंभ राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
नए साल में कुंभ वालों पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
