अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Makar Rashi): मकर राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू, जानें क्या पड़ेगा असर

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:56 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Makar Rashifal 2023: 17 जनवरी 2023 में शनि आपकी राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के कुंभ में जाते ही आप पर शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण शुरू हो जाएगा।

Image

Shani Gochar Effects On Makar Rashi: शनि गोचर का मकर राशि वालों पर प्रभाव

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Makar Rashifal 2023: नए साल में शनि मकर राशि से दूसरे भाव में ही गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा और तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो जाएगी। शनि के गोचर का आपके पारिवारिक जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा। आपका परिवार के लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शनि गोचर 2023 का मकर राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Makar Rashi)

शनि आपकी पारिवारिक लाइफ में तनाव पैदा करेंगे लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा और आपका बैंक बैलेंस बढ़ने लगेगा। इतना ही नहीं इस साल आप धन जोड़ने की तरफ भी ध्यान देंगे। संपत्ति के क्रय और विक्रय के लिए समय अच्छा है। आप अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की सोचेंगे।

ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आप उनका कई चीजों में साथ देते नजर आएंगे। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। काम में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है।

क्या 2023 में मकर राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

जी हां, नए साल में भी आप पर शनि साढ़ेसाती रहेगी। बस शनि साढ़े साती का चरण बदल जाएगा। 2023 में आप पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा।

क्या 2023 में मकर राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

नहीं आप पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी बल्कि शनि साढ़े साती रहेगी।

शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article