Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Tula Rashifal 2023: शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही तुला जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। यानी ये गोचर तुला वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। नए साल में शनि तुला राशि के पंचव भाव में गोचर करेंगे। शनि ढैय्या के कारण जो आप तनाव महसूस कर रहे थे उससे आपको मुक्ति मिलेगी।
शनि गोचर 2023 का तुला राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Libra Rashi)
तुला राशि के पंचम भाव में शनि का गोचर करना प्रेम संबंधों के लिए परीक्षा की घड़ी होगा। यदि आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं तो आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। वहीं जो लोग अपने पार्टनर को लेकर ईमानदार नहीं हैं उनके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। शनि के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर एकाग्रता के साथ और टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो बहुत ज्यादा अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
दांपत्य जीवन के लिए ये समय अच्छा रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस साल आपको इस काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से प्रेम भी बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन लाभ भी होगा। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। शनि की कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
क्या 2023 में तुला राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
नहीं इस साल आप पर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी। इसलिए आप चिंता न करें।
क्या 2023 में तुला राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
नहीं इस साल आप पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी। बल्कि 17 जनवरी 2023 में आपको इससे मुक्ति मिल जाएगी।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
