अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Dhanu Rashi): नए साल में शनि का गोचर धनु वालों के जीवन में लाएगा ढेरों खुशियां, मिलेगी बड़ी राहत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:56 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Dhanu Rashifal 2023: नए साल में शनि का कुंभ राशि में गोचर धनु जातकों के लिए खास रहने वाला है। आपके अटके हुए सारे काम बनने लगेंगे।

Image

Shani Transit 2023 Effect On Dhanu Rashi: शनि गोचर 2023 का धनु वालों पर प्रभाव

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Dhanu Rashifal 2023: नए साल में शनि धनु राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में शनि के आते ही धनु जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आप अपने जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस साल आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जानिए ये गोचर और किन मामलों में आपके लिए लकी साबित होगा।

शनि गोचर 2023 का धनु राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Dhanu Rashi)

शनि के आपके तीसरे भाव में आते ही आपको शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपके अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको अपने परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। जोखिम भरे कार्यों में भी मुनाफा प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को भी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगी और उनकी मेहनत सफल होगी। यात्रा भी फलदायी साबित होंगी। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर शनि का गोचर आपके लिए शानदार साबित होने वाला है।

क्या 2023 में धनु राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

नहीं, बल्कि 17 जनवरी 2023 में आपको शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

क्या 2023 में धनु राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

नहीं, नए साल में आपके ऊपर शनि ढैय्या नहीं रहेगी।

शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article