अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Kark Rashi): शनि ढैय्या का होगा प्रारंभ, कई मामलों में रहना होगा सतर्क

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 06:00 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kark Rashifal 2023: नए साल से इस राशि के लोगों पर शनि ढैय्या की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आपको बेहद सतर्कता बरतनी होगी। कई कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

Image

Shani Gochar 2023 Effect On Mithun Rashi: शनि गोचर का कर्क राशि वालों पर प्रभाव

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kark Rashifal 2023 In Hindi: शनि के राशि परिवर्तन का कर्क राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि कर्क राशि में सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर कर्क राशि से अष्टम भाव में ही गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव स्वरूप नए साल में आप पर कंटक शनि की ढैया का प्रारंभ हो जाएगा। हर काम में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप कड़ी मेहनत और समझदारी से समस्याओं का समाधान करने में भी सफल रहेंगे।

शनि गोचर 2023 का कर्क राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Kark Rashi)

नए साल में शनि ढैय्या के कारण कार्यों में कुछ व्यवधान जरूर आएंगे लेकिन आप कड़ी मेहनत से उन समस्याओं का दूर करने में भी कामयाब रहेंगे। कार्यों को पूरा करने की गति कुछ धीमी रह सकती है। शनि के कारण आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे और काम को लेकर थोड़ा दबाव भी रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और चतुराई से कामयाबी पाने में सफल रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

इस वर्ष आपको ससुराल से धन लाभ या किसी तरह के सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान को लेकर आप परेशानी महसूस करेंगे। परिवार वालों का साथ कम प्राप्त होगा। जो कुछ भी करना होगा अपने दम पर ही करना होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव महसूस होगा। शिक्षा के लिहाज से भी समय परेशानियों भरा साबित होगा। पढ़ाई-लिखाई में कम मन लगेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। नौकरी में बदलाव से आपको लाभ मिलेगा।

क्या 2023 में कर्क राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

नहीं, इस राशि पर नए साल में शनि साढ़े साती नहीं रहेगी।

क्या 2023 में कर्क राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

हां, नए साल में कर्क जातकों पर शनि ढैय्या रहेगी। इसलिए आपको बेहद सतर्क होकर चलना होगा।

शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article