अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Vrishabha Rashi): शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में लाएगा ये बड़े बदलाव

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 06:00 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrishabha Rashifal 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में शानदार परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Image

Shani Gochar 2023 Effects On Vrish Rashi: शनि गोचर 2023 का वृष राशि वालों पर प्रभाव

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrishabha Rashifal 2023 In Hindi: नए साल में यानी 17 जनवरी 2023 में शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर इस राशि में शनि देव 2025 तक विराजमान रहेंगे। शनि देव कुंभ में रहकर कई राशियों का कल्याण करेंगे तो कई राशियों को कष्ट पहुचाएंगे। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर अच्छा रहेगा। वृषभ राशि में शनि दशम भाव में गोचर करेंगे। शनि आपके भाग्य भाव से निकलकर कर्म भाव में आ जाएंगे। जानिए शनि के राशि गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

शनि गोचर 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Vrishabha Rashi)

आपके दशम भाव में शनि का गोचर आपको अप्रत्याशित विजय दिलाएगा। इस दौरान आप अपने कर्मों पर विशेष ध्यान देते नजर आएंगे। इस राशि के चाहे बिजनेस करने वाले जातक हों चाहे फिर नौकरी करने वाले दोनों को ही सुनहरी सफलता मिलेगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन के योग हैं।

बिजनेस में नई-नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे और व्यापार में विस्तार करने में भी सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है और आप विदेश जाकर अपना काम आगे बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में इस साल कुछ तनाव रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन में भी परेशानियां आएंगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा।

क्या 2023 में वृषभ राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

नए साल में वृषभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी। आप इससे पूरी तरह से मुक्त रहेंगे।

क्या 2023 में वृषभ राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

नए साल में वृषभ राशि के जातकों पर शनि ढैय्या भी नहीं रहेगी। आप इस दशा से पूरी तरह से मुक्त रहेंगे।

शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article