अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Kanya Rashi): शनि के गोचर का कन्या राशि पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव, नौकरी में मिलेगी तरक्की

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 06:01 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kanya Rashifal 2023: शनि के कुंभ राशि में गोचर का कन्या राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

Image

Shani Transit 2023: शनि गोचर का कन्या राशि वालों पर प्रभाव

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि गोचर का कन्या राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा
  • नौकरी में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी
  • कर्ज लेने या देने से बचना होगा

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kanya Rashifal 2023: नए साल में शनि आपके षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि की ये स्थिति आपके लिए शुभ साबित होगी। इस दौरान आप अपने विरोधियों के छक्के छुड़ाने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको अपने कर्ज उतारने की तरफ ध्यान देना चाहिए। शनि आपको शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं। जानिए शनि का ये गोचर आपकी लाइफ को और कैसे प्रभावित करेगा।

शनि गोचर 2023 का कन्या राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Kanya Rashi)

शनि के गोचर का आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। अपने शत्रुओं पर आप पूरी तरह से हावी रहेंगे। आपके विरोधी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आपके ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आप कर्ज लेने से बचें। बेवजह में धन खर्च न करें। बल्कि आपको अपने पुराने कर्ज उतारने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

शनि का गोचर आपकी करियर लाइफ के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। धन कमाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। विदेश यात्रा के योग बनते दिखाई दे रही है। छोटी-मोटी यात्राएं पूरी साल लगी रहेंगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

क्या 2023 में कन्या राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

नए साल में इस राशि पर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी। शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा।

क्या 2023 में कन्या राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

नए साल में इस राशि पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी।

शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article