Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Mithun Rashifal 2023 In Hindi: मिथुन राशि में शनि अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। शनि गोचर 2023 राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वालों को नव वर्ष में शनि ढैया से मुक्ति मिल जाएगी जिससे आप राहत की सांस लेंगे। भाग्य भाव में शनि का ये गोचर आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ प्रदान करने का काम करेगा।
शनि गोचर 2023 का मिथुन राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Mithun Rashi)
नव वर्ष में शनि का गोचर आपके लिए सुदूर यात्राओं के योग बनाएगा। इस वर्ष यात्राओं में खूब सफलता प्राप्त होगी। हालांकि अत्याधिक यात्राएं आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देने का भी काम करेंगे। इसलिए आपको अपनी हेल्थ के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। पिताजी से साथ संबंधों में कुछ खटास का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस दौरान आप जितनी मेहनत करेंगे उतना फल आपको प्राप्त होगा। नौकरी में तबादले का योग बन सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। लेकिन उसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। बिजनेस में जोखिम लेने के लिए समय अच्छा है। इस वर्ष चीजें आपके पक्ष में रह सकती हैं। कर्ज में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। विरोधियों पर आपको जीत हासिल होगी। वरिष्ठ लोगों का आपको साथ मिलेगा।
क्या 2023 में मिथुन राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
बता दें नए साल में आपके ऊपर शनि साढ़े साती का साया बिल्कुल भी नहीं रहेगा। आप इसके प्रभाव से पूरी तरह से मुक्त रहेंगे।
क्या 2023 में मिथुन राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
17 जनवरी 2023 में शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। फिर आने वाले कुछ सालों तक आपको इसका सामना नहीं करना पड़ेगा।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
