Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Meen Rashifal 2023: नये साल की शुरुआत में ही यानी 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के आते ही मीन जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में मीन जातकों को स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक मामलों तक में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनि का गोचर आपके जीवन को और किस तरह से करेगा प्रभावित जानिए हमारे इस आर्टिकल में।
शनि गोचर 2023 का मीन राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Meen Rashi)
शनि गोचर 2023 के मुताबिक शनि मीन राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिससे इस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। द्वादश भाव में शनि का गोचर होने से आपको स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा रहेंगी ऐसे में आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। शनि के गोचर काल में आपके पैरों में दर्द की शिकायत ज्यादा रहेगी। चोट-चपेट लगने के भी आसार रहेंगे। इसके अतिरिक्त आंखों से पानी बहना, आंखों में दर्द जैसी समस्याएं भी बनी रहेंगी।
यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस काम के लिए ये समय उत्तम रहेगा। विदेश में आप अच्छा नाम कमाएंगे। खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे और किसी करीबी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी आपको अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। विरोधियों और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। यात्राएं काफी करनी पड़ेंगी।
क्या 2023 में मीन राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
जी हां, नए साल में मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती की शुरुआत हो जाएगी।
क्या 2023 में मीन राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
नए साल में मीन वालों पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
