अध्यात्म

Shani Gochar 2023 Rashifal (Singh Rashi): शनि का कुंभ में गोचर सिंह राशि वालों के जीवन पर क्या डालेगा प्रभाव?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 14, 2022, 03:21 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Singh Rashifal 2023: शनि का कुंभ राशि में गोचर सिंह वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। करियर में कुछ ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Image

Shani Rashi Parivartan 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Singh Rashifal 2023: सिंह राशि में शनि षष्टम और सप्तम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। शनि का ये गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिहाज से अनुकूल साबित होगा। लेकिन आपको अपनी वाणी और गुस्से पर विशेष कंट्रोल रखना होगा नहीं तो आपके संबंध खराब हो सकते हैं। 17 जनवरी 2023 में शनि मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे फिर साल के अंत तक इसी राशि में रहेंगे। जानिए इस गोचर का सिंह राशि वालों की लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

शनि गोचर 2023 का सिंह राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Singh Rashi)

शनि के प्रभाव से आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस वालों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत का आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा। काम को लेकर लंबी यात्राएं करनी पड़ेंगी। जीवनसाथी के साथ भी किसी यात्रा पर जाना हो सकता है और घूमने-फिरने के आपको कई मौके भी मिलेंगे।

अधिक मानसिक तनाव लेने से बचना होगा नहीं तो स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान करने लगेगी। आप कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन कुछ तनाव पूर्ण रह सकता है लेकिन आपको अपने घर वालों के लिए कुछ खास करने का मौका मिलेगा। घरेलू खर्च जोर पकड़ सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना होगा।

क्या 2023 में सिंह राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023

नए साल में सिंह राशि वालों पर शनि साढ़े साती का साया नहीं रहेगा।

क्या 2023 में सिंह राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023

नए साल में इस राशि वालों पर शनि ढैय्या भी नहीं रहेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article