अध्यात्म

Numerology Prediction November 2022: अपने मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपके लिए नवंबर का महीना

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:20 AM IST

Numerology Ank Rashifal November 2022: अंक राशिफल से जानिए कैसे रहेगा आपके लिए नवंबर का महीना।

Image

November Numerology Horoscope 2022: नवंबर का अंक राशिफल

Numerology Rashifal November 2022: सुजीत जी महाराज- नवम्बर माह का अंक 11 रहेगा है। नवम्बर माह बहुत लकी माह होता है। इस माह जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। 11 का अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। यह एकल अंक 02 की भांति कार्य करेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,02, तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप नवम्बर माह का अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय- इस माह जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- नस सम्बन्धित रोग से ग्रस्त लोग परेशान हो सकते हैं। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

जन्मांक02- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- इस माह जाँब मे प्रोमोशन मिल सकता है। जन्मांक 03 व 05 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक-0

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा व मित्र सूर्य इस नवम्बर में जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में केतु व शनि के अंक क्रमशः 07 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय- इस माह नवम्बर में व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।Monthly Horoscope November 2022

जन्मांक 06- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय-नवम्बर माह में व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-साइनस के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07-शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय- नवम्बर माह में जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय-यह माह जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- इस माह व्यवसाय में मंगल,मित्र ग्रह सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 02 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। प्रत्येक गुरुवार अन्न दान करते रहें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article